कुत्ता-बिल्ली से प्यार लाया दंपती के बीच नफरत की दीवार Meerut News
पति को कुत्ता पसंद है पत्नी को बिल्ली बस इसी बात पर दोनों की नहीं बनती। परिवार परामर्श केंद्र में मवाना क्षेत्र के निवासी पति-पत्नी में समझौते की कार्रवाई चल रही है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 04:53 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 04:53 PM (IST)
मेरठ, [संजीव तोमर]। पति को कुत्ते पालना पसंद है, लेकिन पत्नी को नापसंद। पति ने पत्नी की बात नहीं मानी तो उसने विरोध में बिल्लियां पाल लीं। दोनों में कई और बातों पर मतभेद हैं, लेकिन कुत्ते-बिल्ली का मामला सतह पर आ गया है। परिवार परामर्श केंद्र इस विवाद को सुलझाने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए है।
यह है मामला
सात जन्मों के रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर किस तरह दरार आ जाती है, यह प्रकरण इसका एक उदाहरण है। मवाना क्षेत्र निवासी एक दंपती की शादी को करीब 15 वर्ष हो गए। दंपती के दो बच्चे भी हैं। पत्नी ने जून में परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें पति पर मारपीट कर उत्पीड़न करने और बिना मर्जी के कुत्ते पालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति को तारीख पर बुलाया, जहां दोनों पक्षों को सुना गया। पुलिस के सामने पति का आरोप था कि उसकी पत्नी बदसलूकी करती है। पालतू कुत्तों को घर में रखने नहीं देती। कुत्ते पालने के विरोध में पत्नी ने कई बिल्ली पाल रखी हैं। पति बिल्ली से और पत्नी कुत्ते से नफरत करती है। एक दूसरे की शिकायत के बावजूद दंपती एक ही मकान में बच्चों संग रहते हैं।
इन्होंने बताया
दंपती में घरेलू विवाद के साथ कुत्ते और बिल्ली को लेकर भी झगड़ा चल रहा है। दो तारीख पर दोनों ने अपना पक्ष रखा है। उम्मीद है जल्द ही समझौता हो जाएगा।
- रामअर्ज, एसपी क्राइम
परिवार, रिश्तेदार और पुलिस की भी समझ से परे
दंपती को समझाने के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार और पुलिस भी कई बार काउंसलिंग कर चुके हैं, मगर वह समझौता करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस दफ्तर में भी दंपती का यह झगड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें