Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, ठप हुई इमरजेंसी सेवाएं; मरीज परेशान

    मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों पर मरीज के तीमारदारों द्वारा हमले के विरोध में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सामान्य समेत इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गई हैं और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस और डॉक्टरों के बीच वार्ता चल रही है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 01 Oct 2024 12:32 PM (IST)
    Hero Image
    मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर के साथ सोमवार रात एक मरीज के तीमारदारों ने की मारपीट के मामले को लेकर जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी के गेट पर बैठे डाक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं भी ठप कर दी हैं। मरीज आ रहे हैं और वापस लौट रहे हैं। डाक्टरों की मांग हैं कि कॉलेज में सुरक्षा दी जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, जिला अस्पताल से एक महिला कविता मरीज रेफर होकर आईं थी। जिसके बाद इमरजेंसी में डॉक्टर मनीष और डॉक्टर अर्चित नारायण ने महिला को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला के स्वजन ने दोनों डाक्टर के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं मेडिसिन वाले लोगो को भी मारा गया।

    देर रात तक हंगामा चला। मंगलवार की सुबह जूनियर और रेजिडेंस एसोसियेशन की अध्यक्ष डॉक्टर साक्षी के नेतृत्व में डॉक्टर इमरजेंसी के सामने हड़ताल पर बैठ गए। डॉक्टर अब यह मांग कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस लगाई जाए। मारपीट करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उनकी गिरफ्तारी की जाए। अभी पुलिस और डाक्टरों के बीच वार्ता चल रही हैं।

    बेहाल परेशान मरीज सीनियर डॉक्टर भी हैं गायब

    जूनियर और सीनियर डाक्टर तो हड़ताल पर हैं, लेकिन सीनियर डाक्टर भी आईआई इमरजेंसी से गायब हैं। मरीज बेहाल हैं और परेशान हैं। जब इमरजेंसी में उपचार नहीं मिल रहा हैं तो मरीजों के तीमारदार दूसरे निजी अस्पतालों में मरीजों के लेकर जा रहे हैं।

    आखिर क्यों बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    डाक्टरों का कहना हैं कि जिस समय उनके साथ मारपीट की गई तो कॉलेज के कैमरे बंद थे। डाक्टरों का कहना हैं कि कैमरे बंद थे। पुलिस सूचना देने के बाद भी लेट पहुंची। जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक वक काम पर नहीं लौटेंगे।

    इसे भी पढ़ें: सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए सपा ने बनाया मास्टर प्लान, उपचुनाव की तैयारी के लिए इस दिग्गज नेता को सौंपी गई कमान