मेरठ के बहसूमा में बेटे की चाह नहीं हुई पूरी तो कर दिया मां-बेटी का कत्ल
मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र में कस्बे में ही मा बेटी का गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। जिससे क्षेत्र
मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र में कस्बे में ही मा बेटी का गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसके ही पति को हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। जबकि दोनों का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मामला कस्बा बहसूमा के होली चौक के समीप का है। जानकारी के अनुसार होली चौक निवासी अनुज ने मंगलवार की प्रात अपने ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और वे लोग उसका दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे है। ससुराल पक्ष के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ अलग ही निकला। उन्होंने देखा कि मा ममता व पुत्री अवनी के गले पर धारदार हथियार के निशान है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और उसके पति अनुज, सास व मामा पर हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने पति व सास को हिरासत में ले लिया। और दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो सभी दंग रह गए। पूछताछ में पता चला कि मृतका के पति और सास को पुत्र की इच्छा थी। जिसे ममता पूरा नही कर पा रही थी। इसलिए उन्होंने ममता को मारने का फैसला लिया। फिलहाल पति व सास से पूछताछ जारी है। जबकि मामले में आरोपित मामा अभी फरार है। मृतका के परिजनों ने तीनों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।