सुरक्षा के मद्देनजर 10 सेक्टर में बंटा शहर, एडीजी एसएसपी ने किया ईदगाहों का दौरा
मेरठ। ईद पबकरीद के त्योहार के लिए शहर की सुरक्षा इंतजाम के लिए एडीजी प्रशात कुमार और एसएसपी राजेश कुमार पाडेय ने शाही ईदगाह और नूर नगर ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। र शहर को 10 सेक्टरों में बाटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को एडीजी
मेरठ। ईद पर शहर को 10 सेक्टरों में बाटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को एडीजी प्रशात कुमार और एसएसपी राजेश कुमार पाडेय ने शाही ईदगाह और नूर नगर ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर की सभी ईदगाहों की सघन चेकिंग के बाद देर शाम तक पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने बताया कि शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित शाही ईदगाह पर लाखों की संख्या में नमाजी नमाज पढ़ते हैं, लिहाजा पुलिस का मुख्य फोकस यहीं होगा। यहा पर भारी सुरक्षा बल लगाया जा रहा है। इसके अलावा शाही जामा मस्जिद, गोला कुआ, घटाघर, हापुड़ अड्डा, बाले मिया आदि स्थानों पर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन धार्मिक स्थानों के आसपास पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी। खुफिया एजेंसियों को भी सक्त्रिय कर दिया गया है।
गौरतलब है कि हर साल शहर में ईद पर पुलिस द्वारा लोगों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किये जाते हैं। सुरक्षा में तनिक भी चूक न हो इसके लिए पुलिस ने शहर को 10 सेक्टरों में बाटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने लोगों से बकरीद का त्योहार मिल-जुल कर मनाने की अपील की है। जिससे शहर में शांति और सौहार्द बना रहे। साथ ही मुस्लिम मौलानाओं ने अपील की है कि कुर्बानी करते वक्त दूसरे धर्मो की भावनाओं का ख्याल रखा जाए। ऐसे जानवरों की कुर्बानी न करें जिसकी मनाही हो। शाही ईदगाह पर सुरक्षा इंतजाम
- पीएसी 2 कंपनी
- आरएएफ 2 कंपनी
-एएसपी 1
-सीओ 2
-इंस्पेक्टर 7
-सब इंस्पेक्टर 25
-हेड कास्टेबल 25
-कास्टेबल 175
-महिला कास्टेबल 40