ग्राम प्रधान व गंगा दूतों संग से नदी की स्वच्छता पर चर्चा
नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत हस्तिनापुर के गंगा ग्राम मानपुर में नेहरू युवा केंद्र मे
मेरठ,जेएनएन। नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत हस्तिनापुर के गंगा ग्राम मानपुर में नेहरू युवा केंद्र मेरठ के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम प्रधान, गंगा दूतों ,युवा मंडल सदस्यों व अन्य ग्रामीणों संग बैठक की गई, जिसमें गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कैच द रैन कार्यक्रम, गंगा वाटिका, जल संरक्षण, जलीय जीवों के संरक्षण व गंगा के किनारे कूड़ा निस्तारण आदि पर चर्चा की गई।
बैठक में नमामि गंगे परियोजना के तुषार गुप्ता ने गंगा दूतों के साथ परियोजना की गतिविधियों में उनकी भूमिका और जल शक्ति मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पात्रिका में किए गए कार्यो व गतिविधियों को प्रकाशित करने के लिये प्रेरित किया गया। तुषार गुप्ता ने तालाबों का भी निरीक्षण किया और इनके जीर्णोद्धार कराने पर बल दिया। ग्राम प्रधानों ने बताया कि इस दिशा में कार्य किया जायेगा।
फतेहपुर प्रेम के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सनी व अन्य लोगों संग भी बैठक की गई। जिसमें बच्चों में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता भाव उत्पन्न करने के लिये विभिन्न गतिविधियों को कराने की भूमिका तैयार की गई। बताया कि ग्राम मानपुर में पौधारोपण के लिए जल्द से जल्द स्थान का चयन कर वन विभाग की सहायता से पौधे भी रोपे जाएंगे। इस दौरान गंगा दूत संदीप, गुलशन, कप्तान सिंह, अक्षय, विनय प्रताप, राणा आदि मौजूद रहे।
किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज है सहायक: उपाध्यक्ष: उत्तर प्रदेश के बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को कंकरखेड़ा स्थित परियोजना कार्यालय व बीज विधायन संयंत्र का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज ही सहायक है।
बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कर किसानों को उपलब्ध कराना है। उच्च गुणवत्ता बीजों के उपयोग से 20 प्रतिशत तक उत्पादन में वृद्धि होती है। यूपी बीज विकास निगम का मुख्य कार्य विभिन्न फसल प्रजातियों के उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कर विभिन्न विक्रय करने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश एवं देश के कृषकों को बीज उपलब्ध कराना होता है। जिसके फलस्वरूप किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सरकार की नीति के अनुरूप फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके।