Move to Jagran APP

Jagran Webinar: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और विकास भी करेंगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दैनिक जागरण मेरठ की ओर से आयोजित वेबिनार में कहा कि कोरोना से लड़ेंगे और विकास भी करेंगे। उन्‍होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:41 AM (IST)
Jagran Webinar: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और विकास भी करेंगे
Jagran Webinar: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और विकास भी करेंगे

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय के साथ सभी गतिविधियां जल्‍द से जल्‍द संचालित हों, इसके लिए सरकार संवेदनशील है। संबंधित विभागों से इस संबंध में चर्चा की जारही है। कोरोना से लड़ेंगे और विकास भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें दैनिक जागरण मेरठ की ओर से शुक्रवार दोपहर में आयोजित वेबिनार में कही। उन्‍होंने इस दौरान उद्योग, व्‍यापार व शिक्षा जगत के प्रमुख लोगों की समस्‍याएं सुनीं और उनका जवाब दिया। दैनिक जागरण की ओर से राज्‍य संपादक आशुतोष शुक्‍ल ने उपमुख्यमंत्री का स्‍वागत किया। मेरठ में सोमवार व गुरुवार को प्रशासन द्वारा किए जाने वाले पूर्ण लॉकडाउन पर लोगों ने सवाल उठाया तो उन्‍होंने समीक्षा की बात की और देररात होते होते स्‍थानीय प्रशासन ने मेरठ में पूर्ण लॉकडाउन की व्‍यवस्‍था खत्‍म कर दी।

loksabha election banner

प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी महत्वपूर्ण है मेरठ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ का हर युग से नाता रहा है। स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रपात यहीं से हुआ। मेरठ का जो योगदान रहता है उसके लिए प्रदेश सरकार ही नहीं भारत सरकार भी गर्व करती है। मेरठ अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यहां का उद्योग बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार देता है। अब जो प्रवासी श्रमिक आए हैं उनके लिए भी यहां के उद्योग को योगदान देना है। मेरठ में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों की प्राथमिकता में मेरठ है।

मेरठ में हवाई उड़ान प्रोजेक्ट को गति जल्द मिलेगी

>>आगरा, नोएडा, लखनऊ की ही तरह मेरठ में भी संक्रमण के मामले हैं। इन जिलों में छूट है पर मेरठ अलग क्यों है। कंटेनमेंट जोन में शहर को रखा गया है। सोमवार व गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन भी होता है। इसका तर्क समझ नहीं आ रहा है। इससे संक्रमण की चेन कैसे टूटेगी? यदि इसका भाव व तर्क समझाया जाए तो जनता में भी इसकी स्वीकृति बढ़ती है।

-तरुण गुप्त, प्रबंध संपादक, दैनिक जागरण

>>ऐसा माना जाता है कि दो-एक दिन का गैप देने से संक्रमण की चेन टूटती है। हालांकि इससे उद्योग व अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसका फीडबैक भी है। हम इसकी तत्काल समीक्षा कराकर स्थिति स्पष्ट करने को कहेंगे।

>>मेरठ की विकासपरक योजनाओं जैसे हवाई सेवा कब तक मिल पाएगी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सुगम और त्वरित न्याय के लिए आवश्यक हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर सरकार क्या कर रही है?

-तरुण गुप्त, प्रबंध संपादक, दैनिक जागरण

>>हाईकोर्ट बेंच प्रदेश सरकार का विषय नहीं है। यह भारत सरकार व सर्वोच्च न्यायालय का विषय है। मेरठ में हवाई उड़ान परियोजना पर काम चल रहा है। उसे जल्द प्रगति मिलेगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का कुछ ही हिस्सा बनना शेष है। अब दूरी बेहद कम हो जाएगी। इससे पता नहीं चलेगा कि मेरठ दिल्ली में है या दिल्ली मेरठ में। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का काम शुरू होने वाला है।

>>2022 में प्रदेश में विधानसभा

-जय प्रकाश पांडेय, संपादकीय प्रभारी दैनिक जागरण मेरठ

>>2014, 2017 में बेहद आश्चर्यजनक परिणाम रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा मिलकर लड़ीं तब भी भाजपा को 51 फीसद वोट मिला। 2022 के विधानसभा चुनाव में यदि सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों मिलकर लड़ेंगी तब भी 300 से अधिक सीट भाजपा जीतेगी। 2017 से भी अच्छा परिणाम देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और योगीजी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर किसान, उद्योग, युवा व हर सेक्टर के लिए बेहतर किया है। काफी काम किया गया है और जो काम बाकी रह गया है उसे भी करना है।

कांवड़ पटरी मार्ग का टेंडर जल्द

कांवड पटरी निर्माण और लटके इनर रिंग रोड के प्रोजेक्ट पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कांवड़ पटरी मार्ग का टेंडर जल्द जारी होने वाला है। गौरतलब है कि कांवड़ पटरी मार्ग मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिमी उप्र के लिए महत्वपूर्ण है। मार्ग व्यवस्थित न होने से सामान्य सड़कों से कांवड़ यात्र गुजरती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जिन शहरों में इनर रिंग रोड का प्रस्ताव किया है उनमें सबसे पहले मेरठ का नाम है। यहां पर प्राथमिकता के आधार पर इनर रिंग रोड बनाई जाएगी। वेबिनार में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी शिरकत की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि मेरठ के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे यहां से लखनऊ तक हर प्रयास करेंगे।

उद्योग जगत

>>कंटेनमेंट जोन का नियम मेरठ में गाइडलाइन के अनुसार लागू नहीं है। सरकार के साथ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए आइआइए ने करार किया है पर कुछ उद्योगों को ही अब तक खोलने की अनुमति मिली है। जो खुल गए हैं उनके सामने अब भी श्रमिकों के आने-जाने की समस्या है। उद्योग चालू न होने व बाजार न खुलने से मेरठ पिछड़ चुका है। यहां के लिए गाइडलाइन बनाकर प्रशासन उसके अनुरूप कदम बढ़ाने पर विचार करे।

-पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

->>संबंधित विभागों को जानकारी देंगे। उद्योगों की समस्या हल कराएंगे। जब तक उद्योग नहीं चलेंगे, उत्पादन नहीं होगा। बिक्री नहीं होगी, खरीदारी नहीं होगी। स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार संवेदनशील है। मेरठ के कंटेनमेंट जोन को लेकर चर्चा करेंगे। इसके लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को रिव्यू करने को कहा जाएगा।

’>>दोगुनी से अधिक संख्या में उद्योग बंद हैं। हमारे प्रतिनिधि भी उद्योगों को अनुमति देने वाली समिति में शामिल किए जाएं, क्योंकि उद्यमी को ही धरातल की जानकारी है। यदि उद्योगों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो यह कोविड-19 इकोनॉमिक कोविड-20 साबित होगा।

-अनुराग अग्रवाल, चैपटर चेयरमैन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मेरठ

->>उद्योगों पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा। सुझाव के अनुसार कार्य करने का प्रयास रहेगा। उद्योगों को किसी तरह से दिक्कत न हो, यह हम सुनिश्चित कराएंगे। आखिरकार विकास का पहिया घुमाना ही पड़ेगा।

’>>कंटेनमेंट जोन क्या है, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह से मेरठ शहर नहीं खुल पाया है। कुछ उद्योग खोले गए हैं पर वे भी ठीक तरह से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार व गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है। ऐसे में काम करने के दिन कम पड़ जाते हैं। या तो दोनों दिन का लॉकडाउन समाप्त हो या फिर दो दिन लगातार हो। क्योंकि इसकी वजह से हमें बाहर के उद्योगों या सरकारी उपक्रमों को जो उत्पाद भेजने होते हैं वे तारीख नहीं बढ़ाते। उन्हें हमारी स्थानीय समस्या से कोई मतलब नहीं है।

-अंकुर जग्गी, उद्यमी व पूर्व अध्यक्ष मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन

->>सरकारी उपक्रम केंद्र के हों या प्रदेश सरकार के अधीन। जिनमें स्थानीय बंदी की वजह से समस्या आ रही है उनकी सूची दें। उनसे संपर्क करके समाधान कराया जाएगा। सोमवार व गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन के बारे में प्रशासन से बात करेंगे। इसकी समीक्षा कराई जाएगी। जल्द ही इस संबंध में अच्छी खबर देंगे। (रात में ही पूर्ण लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा प्रशासन ने कर दी)

’>>सप्लाई चेन पूरी तरह से बाधित है। उसे पटरी पर लाया जाए। ट्रेडर्स को भी प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाए।

-अंबर आनंद, निदेशक, नेल्को

->>कंटेनमेंट जोन की वजह से कई बाधाएं हैं। सप्लाई चेन में सुधार करने के लिए अध्ययन करवाएंगे। ट्रेडर्स प्रतिष्ठानों को खोलने का भी रास्ता निकाला जाएगा। यह बात सही है कि चेन नहीं टूटनी चाहिए। इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। हमारा प्रयास तो यही है कि मेरठ भी संक्रमित क्षेत्र से बाहर हो ताकि सभी चीजें पटरी पर लायी जा सकें।

’>>जिम शुरू करने की अनुमति दी जाए। जिम उपकरण उत्पादक व जिम प्रतिष्ठान से बहुत लोग जुड़े हैं। चीन जिम उपकरण के उद्योग में बहुत प्रभावशाली हो गया है। या तो उसके उत्पादों पर शुल्क लगाया जाए या फिर उन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

-अपूर्व गुप्ता, निदेशक लंदन स्पोर्ट्स

->>चीन हम पर नहीं, अब हम उस पर प्रभाव बनाएंगे। यह सब आप युवाओं के माध्यम से ही संभव कराएंगे। जल्द ही जिम संचालन को लेकर बैठक करके रास्ता निकालेंगे। बहरहाल जब भी जिम खोलने की अनुमति मिलेगी तब भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

चिकित्‍सा क्षेत्र

>>चिकित्सकों में कोरोना का संक्रमण होना प्रोफेशनल हानि है। हर किसी का टेस्ट संभव नहीं है। यदि किसी चिकित्सक को कोरोना संक्रमण हो जाता है तो उसे अपराधी माना जाता है। ऐसा व्यवहार किया जाता है मानो अफीम पकड़ी गई हो। कहा जाता है अस्पताल सील, जबकि शब्द है कि सैनिटाइज किया जाएगा। चिकित्सकों के साथ आपराधिक व्यवहार बंद कराएं।

-डॉ. राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट

->>भगवान व इंसान के बीच की भूमिका में चिकित्सक होता है। चिकित्सकों की चुनौतियों व उनके सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। चिकित्सकों के प्रति व्यवहार को लेकर हम बेहद संवेदनशील है। केंद्र सरकार ने तो इस महामारी में चिकित्सकों के पक्ष में कानून भी कठोर किए हैं।

’ प्राइवेट चिकित्सक को ओपीडी संचालित करने की अनुमति मिले। क्योंकि 80 फीसद चिकित्सा निर्भरता प्राइवेट चिकित्सक पर है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी हैं। अन्य बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं, पर उन्हें नजरंदाज किया जा रहा है।

-डॉ. एनके शर्मा, जिलाध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मेरठ

->>हर तरफ से दबाव है। जनता का भी है। जल्द ही सामान्य दिनों की तरह चिकित्सा-स्वास्थ्य के कार्य शुरू होंगे। चिकित्सक की जिम्मेदारी अस्पताल के साथ ही खुद को बचाने की है और मरीज के देखभाल की भी। चिकित्सकों का कार्य काफी बड़ा है। पिछले दिनों में आपने आगरा का केस देखा ही होगा।

’ कोरोना संक्रमण के जांच की सुविधा बढ़ाई जाए। होम क्वारंटाइन बढ़ाया जाए। लोगों में यह भय रहता है कि उनमें यदि लक्षण मिला तो स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी आएगी और उठा ले जाएगी। यह भय समाप्त किया जाए। जो गंभीर हों उनका इलाज अस्पताल ले जाकर किया जाए।

-डॉ. सुनील जिंदल, वरिष्ठ एंडियोलॉजिस्ट

->>चिकित्सकों का सम्मान सेना ने भी किया है। आज सम्मान हुआ है, पहले भी हुआ था और भविष्य में भी होगा। होम क्वारंटाइन के आपके परामर्श को नोट कर लिया है। इस पर अमल करने पर विचार किया जाएगा।

व्‍यापार क्षेत्र

’>>कंप्यूटर व्यवसाय को भी खोला जाए क्योंकि इस समय सभी लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कोविड अस्पताल की संख्या बढ़ाई जाए।

-संजय गोयल, अध्यक्ष पीएल शर्मा रोड व्यापार संगठन

->>आपके पास तमाम अच्छे सुझाव हैं। कृपया उसे मुङो ई-मेल कर दें। रोजगार देने वाले सभी व्यवसाय जल्द ही पटरी पर लाए जाएंगे।

’ बाजार खोलने की जरूरत है। प्रशासन निर्णय ले पाने में अक्षम है। बिजली के बिल व स्कूल की फीस माफी पर भी विचार होना चाहिए। भविष्य में सिनेमा उद्योग कैसे संचालित हो, इसकी भी योजना बनाई जाए।

-अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ (वशिष्ठ गुट)

->>इसमें जो भी करने योग्य होगा उसे किया जाएगा। प्रशासन से तत्काल समीक्षा कर स्थिति को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ाने को कहेंगे।

’ मेरठ में दुकानें बंद हैं पर ऑनलाइन बाजार को शहर में उत्पाद पहुंचाने की छूट है। ऐसे में स्थानीय बाजार को नुकसान हो रहा है। वीवो ने धोखाधड़ी की, लेकिन एफआइआर ट्रेडर्स पर हुई। इस कंपनी पर रोक लगाई जाए।

-राजवीर सिंह, अध्यक्ष, जिला टेलीकॉम ट्रेडर्स एसोसिएशन, मेरठ

->>यह व्यवस्था है कि जिसे ऑनलाइन बाजार से खरीदना हो या फिर स्थानीय बाजार से यह ग्राहक पर निर्भर है, लेकिन स्थानीय बाजार बंद होने से जो नुकसान हो रहा है उसका समाधान किया जाएगा। प्रबंध हो रहा है ताकि स्थानीय व्यापार प्रभावित न हो। वीवो कंपनी के मामले में ट्रेडर्स के साथ अन्याय नहीं होगा। जांच में जो आएगा उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। एक ही आइएमईआइ पर साढ़े तेरह हजार फोन बाजार में उतार देना यह चीन की शरारत है। मामला हमारे संज्ञान में है और मामले की जांच पुलिस कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.