Move to Jagran APP

महिला कांस्टेबल के घर में तोड़फोड़, मां के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश Meerut News

यह दुस्‍साहस की हद है झांसी में तैनात एक महिला कांस्‍टेबल के घर में एक प्रॉपर्टी डीलर अपने साथियों के साथ घुस गया और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस जांच कर रही है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 11:15 AM (IST)
महिला कांस्टेबल के घर में तोड़फोड़, मां के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश  Meerut News
महिला कांस्टेबल के घर में तोड़फोड़, मां के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश Meerut News
मेरठ, जेएनएन। झांसी में तैनात महिला कांस्टेबल के घर में प्रॉपर्टी डीलर ने तीन साथियों के साथ तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कांस्टेबल की मां के कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि घर के अंदर से 55 हजार की नकदी और ज्वेलरी भी लूट ली गई है।
प्रॉपर्टी डीलर साथियों संग घर में घुसा
झांसी में तैनात महिला कांस्टेबल का परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र में रहता है। घर पर महिला की मां और छोटी बहन रहती है। गुरुवार को छोटी बहन रिश्तेदारी में जन्मदिन समारोह में गई थी। कांस्टेबल की मां का कहना है कि रात में करीब एक बजे प्रॉपर्टी डीलर नरेश भड़ाना अपने तीन साथियों के साथ दीवार फांद कर घर में घुस आया।
दो घंटे मचाया उत्‍पात
उसके बाद खिड़की तोड़ी और कमरे में प्रवेश कर गया। नरेश और उसके साथियों ने फ्रिज और वाशिंग मशीन और इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण भी तोड़ दिए। करीब दो घंटे तक तीनों ने घर के अंदर उत्पात मचाया। महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म की कोशिश की गई।
पुलिस को दी मामले की जानकारी
आरोप है कि महिला के घर उसके जीजा के 55 हजार रुपये और ज्वेलरी रखी थी, जिससे लूटकर ले गए। सुबह पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। महिला का कहना है कि अपने घर के एक प्लाट में गाय और भैंस का पालन कर दूध बेचकर परिवार चलाती है।
मानसिक रोगी है नरेश
नरेश भड़ाना का आरोप था कि उसकी गाय चोरी हो गई है, चोरी कराने का आरोप महिला पर लगा रहा था। जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। थाने में घटना की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र का कहना है कि आरोपित नरेश भड़ाना और महिला में किसी विवाद के चलते मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। नरेश मानसिक रोगी भी है। वारदात के बाद फरार हो गया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
कांस्टेबल बेटी ने इंस्पेक्टर से की बात
महिला की बेटी ने फोन पर इंस्पेक्टर से बातचीत की है। उसने अपनी मां की मदद करने की गुहार भी लगाई है। बताया कि उनका पिता बचपन में छोड़कर चला गया था। पशुओं का पालन कर मां ने दो बहनों को पाला है। आरोपितों पूरे घर में रखे सामान को तोड़ दिया है।
इनका कहना है
चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दी है कि मामला लूटपाट या चोरी का नहीं है। मारपीट का मामला सामने आ रहा है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
- अखिलेश नारायण, एसपी सिटी 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.