Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, महिला बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन Meerut News

उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 01:49 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, महिला बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन Meerut News
उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ।

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

loksabha election banner

यह है मामला 

समिति पदाधिकारियों का कहना था कि कुछ दिनों से महाराष्ट्र सरकार के गलत कार्यों को उजागर कर रहे व उनके खिलाफ आवाज उठा रहे वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानबूझकर पिछले फर्जी मामलों में पुलिस के माध्यम से उन्हें जेल भेजा है। साथ ही उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के विरोध में महिला बचाओ संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इसे पूर्व सभी चौधरी चरण सिंह पार्क, कमिश्नरी चौराहा में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यह रहे प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर केपी सिंह, महानगर अध्यक्ष शाह फैसल सैफी, कुलविंदर सिंह लांबा, आकाश राजपूत, मुन्नू मालपुरिया, अनीता प्रजापति, सुमन सिंह, आर्यन राणा, परम जाट, तुषार तोमर, रिजवान सैफी, अंशुल चौधरी आदि शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.