Move to Jagran APP

खिर्वा रोड पर दिल्ली के चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, एक की मौत Meerut News

कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर दिल्ली के वांटेड हनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। उसके चाचा तिलकराज को भी तीन गोली लगी है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:05 PM (IST)
खिर्वा रोड पर दिल्ली के चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, एक की मौत Meerut News
खिर्वा रोड पर दिल्ली के चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, एक की मौत Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर दिल्ली के वांटेड हनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। उसके चाचा तिलकराज को भी तीन गोली लगी है। हत्या का आरोप दिल्ली के कुख्यात शक्ति नायडू और पावली खुर्द के प्रधान ऋतुराज पर लगाया जा रहा है। जांच में चाचा-भतीजे द्वारा एक-दूसरे पर फायरिंग की आशंका जताई जा रही है। देर रात पुलिस ने ऋतुराज को हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला के मुताबिक 2014 में दिल्ली में हनी शक्ति नायडू के साथ मिलकर आठ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।

loksabha election banner

यह है मामला

गुरुवार को दिल्ली का कुख्यात शिवशक्ति नायडू अपने साथ छतरपुरा के तिलक राज और उसके भतीजे हनी को लेकर मेरठ आया था। शक्ति नायडू इको स्पोर्ट्स से पल्लवपुरम में अपने दोस्त पावली खुर्द के प्रधान ऋतुराज के फ्लैट पर पहुंचा। बताया जाता है कि ऋतुराज के किसी करीबी का सिपाही की पत्‍नी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, समझौता के लिए शक्ति को बुलाया गया था। तिलकराज के मुताबिक, शक्ति नायडू ने उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी थी, बल्कि मेरठ आकर बताया कि सिपाही की पत्नी को रास्ते से हटाना है। इसी बात पर तिलकराज और शक्ति नायडू में विवाद हो गया। विवाद के बाद क्रेटा में सवार होकर ऋतुराज, उसका साथी रवि व भूरा, जबकि इको स्पोर्ट्स कार में शक्ति नायडू, तिलकराज और हनी चले गए। कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर फिर तिलकराज और शक्ति नायडू में कहासुनी हो गई। आरोप है कि शक्ति नायडू ने चाचा भतीजे पर फायरिंग कर दी। हनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिलकराज को तीन गोली लगी है। कैलाशी अस्पताल में तिलकराज को उपचार दिलाया जा रहा है। क्रेटा में सवार होकर शक्ति नायडू, ऋतुराज, रवि और भूरा मौके से फरार हो गए।

फोरेंसिक जांच बदल रही क्राइमसीन

इको स्पोर्ट्स हनी चला रहा था। उसके बराबर की साइड में तिलकराज बैठा था। पीछे की सीट पर शक्ति नायडू बैठा था, जबकि दूसरी कार में ऋतुराज, रवि और भूरा थे। इको स्पोर्ट्स में जिस तरह से हनी का शव पड़ा मिला। उससे फोरेंसिक टीम की जांच बता रही है कि गोली तिलकराज और हनी ने एक दूसरे पर चलाई है, पर मौके से एक ही पिस्टल मिला है। इसलिए शक्ति नायडू और ऋतुराज पर ही शक जताया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.