विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने पर मेरठ ही नहीं, दिल्ली से प्रयागराज की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 02 Oct 2026 05:45 AM (IST)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा को आसान और तेज बनाएगा, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी ...और पढ़ें

निर्माणाधीन मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मोहिउद्दीनपुर रोड पर चुड़ियाला के पास जारी अंडरपास का कार्य। जागरण

निर्माणाधीन मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मोहिउद्दीनपुर रोड पर चुड़ियाला के पास जारी अंडरपास का कार्य। जागरण

HighLights

  1. एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण दिल्ली-प्रयागराज को जोड़ेगा।

  2. यात्रा समय घटेगा, पुराने NH-9 पर जाम से मुक्ति।

  3. मेरठ, पौड़ी, नजीबाबाद क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी।

जागरण संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण यदि जल्द शुरू हो जाए तो यह दिल्ली व प्रयागराज के बीच की दूरी भी कम कर देगा। वर्तमान में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव में जहां गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होता है, वहां से नौ किमी की दूरी पर इसी हाईवे पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण उतर रहा है। यदि यह चरण जल्द तैयार हो जाएगा तो दिल्ली व प्रयागराज के वाहन एक-दूसरे का उपयोग तेजी से करेंगे।

वर्तमान में दिल्ली-प्रयागराज के वाहनाें को पुराने दिल्ली-लखनऊ मार्ग यानी पुराना एनएच 24 वर्तमान में एनएच-नौ का उपयोग करना पड़ता है। वाहनों की संख्या अधिक होने से इस हिस्से में जाम का सामना करना पड़ता है या फिर गति मंद हो जाती है।

दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए दिल्ली के वाहन के वाहन सीधे पांचवें चरण से मेरठ-बुलंशहर हाईवे पर उतरेंगे। यहां से नौ किमी दूर बढ़ते हुए बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर जाएंगे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे का यह नौ किमी हिस्सा जाम मुक्त रहता है इसलिए इस पर दौड़ते हुए वाहनों को एक समान गति मिल जाती है। यानी वाहन दिल्ली से समान गति से प्रयागराज तक पहुंच सकते हैं।

वर्तमान में दिल्ली के वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के पास सिंभावली इंटरचेंज का उपयोग करना पड़ता है। वहीं कुछ वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से हापुड़ होते हुए बिजौली पहुंचते हैं फिर वहां से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करते हैं। इन दोनों विकल्पों से अधिक समय लगता है और जाम का भी कई बार सामना करना पड़ जाता है। भविष्य में गंगा एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण को जोड़ने के लिए भी एक छोटा कनेक्टर बनाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। एनएचएआइ का डीपीआर तैयार करा रहा है। इस कनेक्टर के बनने से इन दोनों शहरों के लिए वाहनों को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नहीं उतरना पड़ेगा।

मेरठ-पौड़ी हाईवे के वाहनों के लिए भी हो जाएगी सुविधा
डीएमई के पांचवें चरण के बनने से उत्तराखंड के पौड़ी व नजीबाबाद की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए सुविधा हो जाएगी। दिल्ली के वाहन वर्तमान में डीएमई के चौथे चरण के माध्यम से परतापुर आते हैं। उसके बाद मेरठ शहर के अंदर जाम में फंसते हुए मेरठ-नजीबाबाद-पौड़ी हाईवे पर जाते हैं। पांचवां चरण के बन जाने से दिल्ली के वाहन मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर उतरेंगे। वहीं से नजीबाबाद हाईवे को जोड़ने वाली आउटर रिंग रोड शुरू हो रही है। हालांकि यह निर्माणाधीन है लेकिन इसके निर्माण पूरा होते ही वाहनों को शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा।