मेरठ वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का सकौती टाड़ा स्टेशन पर मिला स्टापेज
दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को अब सकौती टाड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव मिल गया है, जिससे नंगली तीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

सकौती टाड़ा स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज। जागरण
HighLights
दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का सकौती टाड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव।
नंगली तीर्थ और आसपास के 40 गांवों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नंगली तीर्थ अब आस्था की नगरी हरिद्वार और दिल्ली से रेलमार्ग और मजबूती से जुड़ गया है। दूर-दूर से आने वाले यात्री यहां से अब हरिद्वार जा कर धर्म लाभ लेना सुलभ हो जाएगा। हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को जब पहली बार सकौती टाड़ा स्टेशन पर रुकी तो स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
ढोल नगाड़ों के साथ नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद और भाजपा नेता सुनील भराला ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए ट्रेन को रवाना किया। लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के स्टापेज को प्रयोगिक रूप से स्वीकृत किया है। स्टेशन पर कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
शुक्रवार को ट्रेन संख्या 14304 निर्धारित समय से 31 मिनट विलंब से 12:46 बजे सकौती स्टेशन पहुंची। स्वामी प्रेमानंद ने कहा कि नंगली तीर्थ में दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। कहा यहां पर स्टेशन को विकसित किया गया है, लेकिन और शताब्दी और जनशताब्दी समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज भी यहां पर होना चाहिए।
भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि यह संयोग है कि हनुमान अंश फिल्म के रिलीज के साथ यहां पर ट्रेन को रोके जाने का आदेश जारी हुआ है। कहा हनुमान अंश फिल्म में अंग्रेजों के समय की घटना का उल्लेख है। बताया कि वह इस ट्रेन के स्टापेज के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया था। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क करते रहे।
यह है ट्रेन का निर्धारित समय
दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेस का सकौती पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:15 बजे और हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली इसी ट्रेन का सकौती पहुंचने का शाम 7:46 समय है। स्टापेज एक मिनट का है। सकौती स्टेशन से प्रतिदिन 1500 यात्रियों का मासिक पास बना हुआ है। यहां से आसपास के 40 गांव जुड़े हुए हैं।
सकौती टाड़ा स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, शालीमार एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर मेमू, अंबाला-कैंट इंटरसिटी, योगा एक्सप्रेस, दिल्ली सहारनपुर पेसेंजर ट्रेनें यहां से गुजरती हैं।
