विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में पर‍िवार करा रहा था देह व्‍यापार, मेरठ पुल‍िस ने सात महिलाओं समेत नौ आरोप‍ितों को क‍िया गिरफ्तार 

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 28 Apr 2026 06:41 AM (IST)

मेरठ पुलि‍स ने एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में सात महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. एएसपी नवीना शुक्ला के नेतृत्‍च में पुलि‍स ने जिस्मफरोशी के अड्डे पर छापा मारा।

  2. घर का मालि‍क, उसके दोनों बेटे फरार होने में हुए कामयाब, पुल‍िस ने पत्नी को पकड़ा

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुल‍िस ने सोमवार की रात दस बजे घर के अंदर छापा मारकर जिस्मफरोशी पकड़ी। एक युवती का भाई, ग्राहक तथा सात महिलाओं को घर से उठाकर थाने लाया गया, जबकि पीछे के रास्ते से मकान स्वामी, उसके दोनों बेटे एवं कुछ ग्राहक भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस की तरफ से रेलवे रोड थाने में जिस्मफरोशी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि पिछले एक साल से जिस्मफरोशी की जा रही है। परिवार की महिलाएं भी इस धंधे में शामिल है।

एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि रेलवे रोड थाने के भटीपुरा देवीपुरी में इरशाद उर्फ पिंटू पठान के घर में जिस्मफरोशी हो रही है। पुलिस ने दो दिनों तक घर के बाहर सादी वर्दी में रेकी की। उसके बाद सोमवार को रात करीब दस बजे एएसपी ने पुलिस टीम के साथ पिंटू पठान के घर पर छापा मार दिया।

पुलिस को देखते ही पिंटू पठान, अपने बेटे रिजवान व रिहान और कुछ ग्राहक पीछे के रास्ते से भाग गए। मौके से पिंटू पठान की पत्नी शगुफ्ता और एक ग्राहक माजिद निवासी घंटाघर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

साथ ही एक युवती के भाई ताहिर को भी पकड़ा है, जो अपनी बहन को जिस्मफरोशी के लिए छोड़ने आया था। साथ ही कमरों के अंदर से छह महिलाओं को भी पकड़ लिया। सभी को भटीपुरा से पुलिस थाने लेकर आ गई।

यहां पर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया। शगुफ्ता ने पूछताछ में बताया कि उनके पास ज्यादातर ग्राहक ऐसे हैं, जो रातभर घर में युवतियों के साथ रहते हैं। घर के सभी कमरों को होटल की तरह ही तैयार किया हुआ है।

देहरादून और दिल्ली से भी युवतियों को बुलाया जाता था। एएसपी ने बताया कि पिंटू पठान पिछले एक साल से यह धंधा कर रहा था। हैरत की बात यह है कि उसके परिवार की महिलाएं भी उक्त धंधे में शामिल है।

पांच और दो हजार की होती थी वसूली 

घर के अंदर चल रही जिस्मफरोशी में युवतियों के साथ रहने का रेट भी फिक्स था। पूरी रात के लि‍ए पांच हजार की रकम वसूली जाती थी, जबकि एक या दो घंटे के लिए दो हजार रुपये लिए जाते थे। सभी आरोपितों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए है।

महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि अपने घर रात की ड्यूटी बताकर पिंटू पठान के घर पर महिलाएं रातभर ग्राहकों के साथ रुकती थीं। कुछ महिलाओं के स्वजन से बात की गईं तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में रात की ड्यूटी पर गईं है।