Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी दीपावली, भगवान को लगा छप्पन भोग

धन संपदा की देवी महालक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली जनमानस ने धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 03:00 AM (IST)
धूमधाम से मनी दीपावली, भगवान को लगा छप्पन भोग
धूमधाम से मनी दीपावली, भगवान को लगा छप्पन भोग

मेरठ, जेएनएन। धन संपदा की देवी महालक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली जनमानस ने धूमधाम से मनाया। त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपमालाएं सजायी गई थीं कोरोना काल के बावजूद परंपरा का पूरे उत्साह के साथ निर्वहन किया गया। बाजारों में खरीदारी हुई। शहर और बाजार जगमग हुए। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। महामारी के खौफ को दरकिनार कर उल्लास से चहुंओर पर्व की खुशियां दमकती नजर आईं। दिन में फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी और गणेश का पूजन हुआ जबकि ग्रहस्थों ने शनिवार शाम देवी की आराधना की। रविवार को गोवर्धन पूजा हुई। पर्वत उठाए भगवान कृष्ण के चित्र देखते ही बन रहे थे। गोबर पर तरह-तरह के रंगों, फूलों और दीपों से सजावट की गई। भगवान को छप्पन भोग अíपत किया गया। कई भक्तों ने व्रत रखा और पूजन के उपरांत पारायण किया।

loksabha election banner

औघड़नाथ मंदिर में पारंपरिक अन्नकूट का पर्व विधिविधान से मना। राधा-कृष्ण के विगृहों का श्रृंगार देखते ही बन रहा था। पूजन के बाद छप्प्न भोग अíपत किया गया। इस दौरान भंडारों का भी आयोजन किया गया। कढ़ी, बाजरे और दूसरी तरह सब्जियों को मिलकर बनने वाला प्रसाद लोगों ने भक्ति भाव से कतारबद्ध हो कर ग्रहण किया। मंदिर की स्थापना से अन्नकूट के भंडारे की परंपरा चल रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शाम चार बजे तक प्रसाद का वितरण किया।

वेस्टएंड रोड स्थित बाला जी मंदिर में गोवर्धन पूजा में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। सदर बिल्वेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में अन्नकूट पूजन हुआ। गणेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिधू, पवन गर्ग, विष्णु दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

मेवला फाटक के पास गोपाल गऊशाला में गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान कृष्ण की भव्य आकृति बनाई गई। भक्तों ने भगवान की आरती कर परिक्रमा की। गऊओं को गुड़ और पौष्टिक चारा खिलाने की होड़ लगी रही। शाम को हवन हुआ और महाआरती की गई।

इंद्रानगर ब्रह्मपुरी में मानवेंद्र शर्मा के आवास पर गोवर्धन पूजा विधिविधान से हुई। रागिनी, नेहा, ईशा, सुनीता और हिमानी ने घंटो मेहनत के बाद भगवान कृष्ण की गोबर से आकृति बनाई। आसपास के लोग भी गोवर्धन पूजा में सम्मिलित हुए।

सरस्वती लोक में पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने गोवर्धन पूजा कराई। भंडारे का आयोजन हुआ। कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, राजीव मित्तल, अखिलेश त्यागी, मोहित बंसल, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुपरटेक पाम ग्रीन में भी गोवर्धन पूजा हुई। कढ़ी चावल का भोग लगाया गया। श्रीकांत शास्त्री, कौशलवत्स, तरुण गर्ग, राजीव गोयल, विमल मल्होत्रा, नीलम सेठी, सतीश सेठी आदि मौजूद रहे। नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर में हवन का आयोजन हुआ। पूजन का फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। नरेंद्र स्वामी, मनीष स्वामी ने पूजन कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.