सीसीएसयू में 33वां दीक्षा समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए मेधावियों को मेडल
33 वें दीक्षा समारोह के लिए सीसीएसयू तैयार है। समारोह में इस बार 206 मेधावियों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र मिले 12 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं को उपाधियां बांटी। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में छात्र- छात्राओं को पदक मिला ।
मेरठ, जागरण संवाददाता। मेधावियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। बुधवार को उनके मेहनत का फल मिलेगा। 33 वें दीक्षा समारोह के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) तैयार है। समारोह में इस बार 206 मेधावियों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र मिलेगा, 12 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं को उपाधियां बांटी जाएंगी। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में छात्र- छात्राओं को पदक मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को विवि में एनसीसी कैडेट््स ने गार्ड आफ आनर का रिहर्सल की। तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रशासन ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया।
सुबह 10 बजे आ जाएंगी राज्यपाल
दीक्षा समारोह के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकाप्टर से सीसीएसयू परिसर में बने हेलीपेड पर उतरेंगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वह दीक्षा समारोह में रहेंगी। जबकि उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा गाजियाबाद से कार से सीसीएसयू परिसर में सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक पहुंचेंगे। 10 से 12 बजे तक वह भी दीक्षा समारोह में रहेंगे।
53 पदक राज्यपाल देंगी
सीसीएसयू का दीक्षा समारोह दो चरण में होगा। कुल 206 पदक में पहले चरण में राज्यपाल 53 पदक देंगी। इसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दो किसान ट्रस्ट के प्रतिभा सम्मान और अन्य प्रायोजित पदक शामिल है। इसके बाद दूसरे चरण में कुलपति स्वर्ण पदक कुलपति देंगे।
दीक्षा में इतने पदकवीर
कुल पदक -206
छात्र -51
छात्राएं- 155
कुलपति स्वर्ण पदक कुल- 153
छात्र- 43
छात्राएं- 110
प्रायोजित पदक कुल - 52
छात्र- 8
छात्राएं-44
कुलाधिपति स्वर्ण पदक- 1
उपाधियां बांटी जाएंगी-127961
छात्र- 42492
छात्राएं- 85496
शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षामंत्री करेंगे बैठक
सीसीएसयू के दीक्षा समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विश्वविद्यालय परिसर में ही दोपपहर 12.30 बजे से एक बजे तक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कुलपति, वित्त नियंत्रक, मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहेंगे।
खराब अग्निशमन यंत्र से सुरक्षा
सीसीएसयू में फायर ब्रिगेड की ओर से 2019 में अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। जिनकी वैधता छह माह की होती है। समयावधि पूरी करने वाले उपकरण से राज्यपाल और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा की जाएगी।