करनावल में किसान के सहायक पर जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
करनावल के जंगल में एक किसान के नौकर पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को आते देख हमलावर फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ, जेएनएन। थाना क्षेत्र के करनावल के जंगल में एक किसान के नौकर पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को आते देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। करनावल जितेंद्र गांव के ही राजवीर पुत्र हुकम¨सह दहिया के यहां नौकरी करता है।
शुक्रवार दोपहर जितेंद्र खेतों की सिंचाई करने गया था। घात लगाकर बैठे आधा दर्जन लोगों ने जितेंद्र से गाली-गलौज की और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद तमंचे की बट भी मारी। हमले में जितेंद्र लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपित फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने करनावल निवासी सचिन व मांगेराम पुत्र श्यामू सिंह, अंकित पुत्र कृष्णपाल व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर अरविंंद दकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक घंटे में पहुंची एंबुलेंस, नहीं खुला दरवाजा हमले से लहूलुहान हुआ जितेंद्र तड़पता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस भी उसे देखती रही। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यही नहीं इसके बाद एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर मशक्कत के बाद दरवाजा खुल पाया। इसके बाद जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया।