Move to Jagran APP

लॉकडाउन के दौरान पुलिस चौकी के पास महिला की हत्या कर शव फेंका Meerut News

महिला की हत्या कर शव रोहटा फ्लाईओवर के पास फेंक दिया गया। आसपास खून का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 02:30 PM (IST)
लॉकडाउन के दौरान पुलिस चौकी के पास महिला की हत्या कर शव फेंका Meerut News
लॉकडाउन के दौरान पुलिस चौकी के पास महिला की हत्या कर शव फेंका Meerut News

मेरठ, जेएनएन। महिला की हत्या कर शव रोहटा फ्लाईओवर के पास फेंक दिया गया। आसपास खून का कोई निशान नहीं मिला है। ऐसे में लग रहा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। महिला मजदूर लग रही है। इसलिए पुलिस आने-जाने वाले मजदूरों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव मर्चरी में रखवा दिया है।

loksabha election banner

नहीं हो सकी पहचान

रोहटा फ्लाईओवर से गुरुवार सुबह गुजर रहे लोगों ने महिला का शव देखा तो इसकी जानकारी कंकरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीपीई किट पहनकर शव को सील किया। पुलिस ने बताया कि सलवार सूट पहने महिला के एक हाथ पर सुमन पत्नी आदेश लिखा हुआ था। महिला के पैरों पर बने निशान से लग रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, शायद इधर मजदूरी करती हो।

लॉकडाउन में हत्या कर कैसे फेंका शव

इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। हर तरफ पुलिस ड्यूटी पर होने का दावा किया जा रहा है। रोहटा फ्लाइओवर के पास पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद आरोपित हत्या कर शव को फेंक गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी से जानकारी जुटा रही है। आसपास के गांव के प्रधानों से भी संपर्क कर महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

इनका कहना है

रोहटा फ्लाइओवर के पास महिला का शव मिला है। फोरेंसिक टीम को लगाकर क्राइमसीन की जांच कराई गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे महिला की हत्या करने वालों की पहचान हो सके। पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला की पहचान है, आसपास के मजदूरों को भी महिला की फोटो दिखाकर जांच की जा रही है। उसके अलावा घटना स्थल का बीटीएस उठाकर सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही वारदात से पर्दा उठाएंगी।

- अजय साहनी, एसएसपी

सिर में गोली लगने से युवक की मौत

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में तीन दिन पहले शहजाद और मुनकाद के बच्चों में खेलते हुए विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली थीं। इस दौरान जैद सिर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसका दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। रात तक शव घर नहीं पहुंचा था। उधर, पुलिस ने दो आरोपित वसीम और उसके भाई फरीद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अब हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.