बेहतर पर्यावरण-बेहतर जीवन के लिए 100 पेड़ काटें तो 1000 लगाएं
दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे संस्कारशाला कार्यक्रम के अंतर्गत इस सप्ताह केएल इंटरनेशनल और मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट में कार्यशाला हुई।
By Edited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:00 AM (IST)
मेरठ : नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे संस्कारशाला कार्यक्रम के अंतर्गत इस सप्ताह केएल इंटरनेशनल और मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट में पर्यावरण पर कार्यशाला आयोजित की गई। 'बेहतर पर्यावरण बेहतर जीवन' पर आधारित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को बेहतर जीवन यापन के लिए पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने सुनी कहानी केएल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दैनिक जागरण की ओर से एमआइईटी टीम के सदस्य प्रभास सिंह, सिमरन सूरी, वैभव पुंडीर, रमसा आलम व लबिका शर्मा ने पर्यावरण से संबंधित पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। इस प्रजेंटेशन में बेहतर पर्यावरण से बेहतर स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन कैसे प्राप्त किया जा सकता है, उसके बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला की शुरुआत में इस सप्ताह प्रकाशित संस्कारशाला कहानी 'पहल से मिलता है समाधान' को सुनाया गया। छात्र-छात्राओं का बढ़ते प्रदूषण के बारे में जानकारी देने के लिए एक वीडियो दिखाई गई। पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चों ने अपने प्रयास को भी बताया। बताएं सुझाव भी कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने पौधे लगाए, पॉलीथिन बैग के स्थान पर जूट बैग का इस्तेमाल शुरू किया आदि। क्लाइमेट चेंज के बारे में बताते हुए बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के तरीके भी बताए गए। इसके साथ ही ग्लासेबल वार्मिग, एसिड रेन, समुद्र का जल स्तर बढ़ना आदि के बारे में बताया गया। बच्चों ने सुझाव दिया कि हमें ध्वनि प्रदूषण भी रोकना होगा। इसके लिए कम डेसिबल वाले हॉर्न लगाने होंगे और जरूरत पड़ने पर ही हॉर्न बजाना चाहिए। बच्चों ने कहा कि अब सोलर एनर्जी की ओर बढ़ना चाहिए और सरकार यदि विकास के नाम पर 100 पेड़ काटती है तो उन्हें उसके बदले 1000 पेड़ लगाने चाहिए। लघु नाटिका में दिखा पर्यावरण प्रेम एमपीजीएस कैंट में बेहतर पर्यावरण बेहतर जीवन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कक्षा छह की छात्राओं ने नाटिका के जरिए पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल मधु सिरोही ने बच्चों को बच्चों के प्रयास को सराहा और उन्हें पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें