Move to Jagran APP

श्मशान भूमि पर हरे पेड़ों का कटान पकड़ा

सर्दी का मौसम शुरू होते ही पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। पल्लवपुरम फेस-दो में बच्चा श्मशान की भूमि पर दो हरे विशालकाय पेड़ काट डाले गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:11 AM (IST)
श्मशान भूमि पर हरे पेड़ों का कटान पकड़ा
श्मशान भूमि पर हरे पेड़ों का कटान पकड़ा

मेरठ,जेएनएन। सर्दी का मौसम शुरू होते ही पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। पल्लवपुरम फेस-दो में बच्चा श्मशान की भूमि पर दो हरे विशालकाय पेड़ काट डाले गए। इस मामले में सहायक नगर आयुक्त ने उद्यान प्रभारी को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को पल्लवपुरम फेस-दो में सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह एमडीए के बरातघर के पीछे बच्चा श्मशान की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हरे पेड़ों का कटान पकड़ा। एक विशालकाय पेड़ को काट दिया गया था। मजदूरों से पूछने पर पता चला कि सामने रहने वाले एक व्यक्ति के कहने पर वह पेड़ काटने आए थे। यह सुनकर निगम अधिकारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पल्लवपुरम थाने की पुलिस पहुंची। संबंधित व्यक्ति को बुलाया गया। वह पहले तो पेड़ काटने से इन्कार करता रहा। निगम अधिकारियों से कहता रहा कि वह भी सरकारी कर्मचारी है। जिस पर सहायक नगर आयुक्त ने मौके पर ही उसे फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी की। काटी गई लकड़ी को जब्त कर लिया गया। सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उद्यान प्रभारी को एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित व्यक्ति का मकान निगम की जमीन के सामने हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने पेड़ काटने का दुस्साहस जमीन पर कब्जे के इरादे से किया है। उद्यान प्रभारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि शहर में जहां भी निगम की जमीन पर पेड़ लगे हैं, उनकी निगरानी की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.