शास्त्रीनगर में लूट के विरोध पर सर्राफ पुत्र को गोली मारी
शहर में बदमाशों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। पॉश इलाके शास्त्रीनगर में रविवार को सर्राफ से दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बेटे को गोली मार दी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:08 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। शहर में बदमाशों का दुस्साहस दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस भी इनके कारनामों को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से 10 किलो सोना लूट की घटना अभी जेहन से भी नहीं उतरी कि बदमाशों ने रविवार को एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के पास दिनदहाड़े चार बदमाश ज्वैलरी शॉप पर आ धमके। लूट में विफल रहने पर बदमाशों ने सर्राफ के पुत्र को गोली मार दी।
व्यापारियों में आक्रोश
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द राजफाश का आश्वासन दिया। नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर सेक्टर पांच निवासी देवेंद्र वर्मा सर्राफ ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। वह शास्त्रीनगर सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। रविवार सुबह वह दुकान पर बैठे थे। करीब साढ़े 11 बजे स्पलेंडर पर तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने दुकान में घुसकर देवेंद्र वर्मा की कनपटी पर पिस्टल तान दी।
घर में लगा अलार्म बजा
इसी बीच दो बदमाश और दुकान में दाखिल हो गए। चौथा बदमाश बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। एक बदमाश ने तिजोरी खोलने को कहा तो सर्राफ ने विरोध किया। इस पर बदमाश खुद तिजोरी खोलने लगा। इसी बीच सर्राफ ने काउंटर के नीचे लगा स्विच दबाकर अलार्म बजा दिया। घर के अंदर अलार्म बजते ही दुकान के बराबर मकान से उनकी पुत्रवधू कविता वर्मा आ गई। उसके शोर मचाने पर अंदर खाना खा रहा सर्राफ का पुत्र अमित वर्मा भी दौड़ा आया।
हथियार लहराते हुए भागे बदमाश
खुद को घिरता देखकर बदमाश ने दो राउंड फायरिंग कर दी। हमले में देवेंद्र वर्मा बाल-बाल बच गए,लेकिन एक गोली अमित वर्मा के जबड़े में जा धंसी। तीन बदमाश बाइक पर हथियार लहराते हुए भाग गए,जबकि चौथा मकबरे की ओर पैदल भागा। लोकप्रिय अस्पताल में लंबे ऑपरेशन के बाद अमित को लगी गोली निकाली जा सकी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें