पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के सामने आया दुर्लभ मामला, गर्भधारण किए बिना ही दूध दे रही गाय
बागपत के कंडेरा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनके पास लगभग दो साल की गाय है। गाय ने अभी तक गर्भधारण नहीं किया है। बावजूद एक माह पूर्व उसके थनों से दूध निकलना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने गाय का दूध निकालना शुरू किया।
बागपत, जेएनएन। बिना गर्भधारण किए ही गाय का दूध देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ भी इसे दुर्लभ मामला मानते हैं।
कंडेरा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनके पास लगभग दो साल की गाय है। गाय ने अभी तक गर्भधारण नहीं किया है। बावजूद एक माह पूर्व उसके थनों से दूध निकलना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने गाय का दूध निकालना शुरू किया। अब वह रोजाना दूध दे रही है।
पशु चिकित्सााधिकारी डाक्टर रोहित सिंह का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक प्रतिशत हो सकता है। हो सकता है गाय को कोई हार्मोन इंजेक्शन दिया गया हो। तभी वह गर्भधारण के बिना दूध दे रही है। गाय की जांच करने के बाद ही इसका पता चल सकता है।