Move to Jagran APP

मेरठ में रामपुर की तर्ज पर निगम बनाएगा पांच अमृत सरोवर

केंद्र सरकार के कैच द रैन अभियान के तहत वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए अब रामपुर की तर्ज पर अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। इस कड़ी में मेरठ शहर में पांच अमृत सरोवर बनाने की कार्ययोजना तैयार हो रही है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 03:44 PM (IST)
मेरठ में रामपुर की तर्ज पर निगम बनाएगा पांच अमृत सरोवर
रामपुर की तर्ज पर निगम बनाएगा पांच अमृत सरोवर।

मेरठ, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार के कैच द रैन अभियान के तहत वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए अब रामपुर की तर्ज पर अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। इस कड़ी में मेरठ शहर में पांच अमृत सरोवर बनाने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। छह हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाब चिन्हित किये गए हैं। लखवाया, नूर नगर, पल्लवपुरम, डाबका और काशी के तालाब अब अमृत सरोवर कहलाएंगे। योजना ऐसी है कि न केवल इनमें वर्षा जल संरक्षित होगा बल्कि नौका विहार समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

loksabha election banner

15 अगस्त 2023 तक ये अमृत सरोवर बनकर तैयार होंगे। अमृत सरोवर में स्वच्छ जल रहेगा। वर्षा जल का संचयन शोधित करके किया जाएगा। इसके लिए शोधन संयंत्र लगाया जाएगा। अमृत सरोवर किनारे टहलने के लिए फुटपाथ भी बनेंगे। कैफेटेरिया भी खुलेगा। सोलर सिस्टम से रोशन होगा। नौका विहार की सुविधा रहेगी। नगर निगम पाँच अमृत सरोवर बनाने पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुमति के लिए प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है। अमृत सरोवर बनाने का मुख्य उद्देश्य भूगर्भ जल स्तर में सुधार लाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.