Coronavirus News LIVE Update: मेरठ में कोरोना से तीन की मौत, दो कैदी समेत 23 में संक्रमण की पुष्टि
आज कोरोना के पूरे जिले में 50 से उपर आकड़ा पहुंच गया। साथ ही तीन लोगों की मेरठ में ही मौत हो गई। इसमें से 23 पॉजिटिव बुलंदशहर में भी मिले हैं।
मेरठ, जेएनएन। जोन में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है। मेरठ और बुलंदशहर की स्थिति तो सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। शनिवार को मेरठ में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावां एक की मौत कल देर रात को ही हो चुकी थी। वहीं 23 लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। हालाकि 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं बुलंदशहर में कोरोना का कहर जारी है। यहां भी कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। साथ ही सहारनपुर में भी कोरोना के चार मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से संख्या 338 हो गई। मुजफ्फरनगर में भी छह संक्रमित मिले हैं। जबकि बागपत में 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मेरठ में तीन की हुई मौत
शहर में कोरोना से मौत का सिलसिला तो जैसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें से एक की मौत कल देर रात हुई थी। यहां कुल मौतों को आंकड़ा 64 हो चुकी है। साथ ही 23 पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 773 हो चुकी है। इसके अलावा 11 लोगों को ठीक किया गया। कुल ठीक हुए मरीज 475 हो चुके हैं। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि 491 सैंपल जांच को भेजे गए थे इसमें से 23 लोग मवाना, रूड़की रोड़, जाग्रति विहार, हुड्डा सिटी, ब्रह्मपुरी, कल्याण सिंह पुराना बिजली घर मवाना, सिवाल खास जानी, सदर बाजार, सरधना आदि जगहों के निवासी हैं। बताया कि इसमें दो कैदी और पहले मिले संक्रमितों के संपर्की हैं।
बुलंदशहर में 23 संक्रमित, यहां भी मिले संक्रमित
कोरोना के 23 नए पॉजिटिव केस मिले इसमें सबसे अधिक नौ डिबाई में और छह खुर्जा में मिले हैं। शेष आठ अन्य स्थानों पर मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित की संख्या 493 हो गई है। इसमें 206 मर्जी डिस्चार्ज हो चुके हैं 246 का इलाज चल रहा है और 18 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। सहारनपुर में कोरोना के चार नए पॉजिटिव केस आए। यहां कुल संख्या 338 हो गई है। मुजफ्फरनगर में भी छह संक्रमितों के मिलें है। साथ ही 11 लोगों को ठीक किया गया है। बिजनौर में भी दो संक्रमित मिलने की सूचना है। एक कैदी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।