CoronaVirus Meerut Alert: कोरोना के एक दिन में मिले 58 नए मरीज, अधिकारियों ने लोगों से की अपील
कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा बनी हुई है। शनिवार को 5254 सैंपलों की जांच की गई जिसमें 58 नए मरीज मिले। 31 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं एक दिन पहले एक दिन में साल के सबसे अधिक 75 नए मरीज मिले थे।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा बनी हुई है। शनिवार को 5254 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 58 नए मरीज मिले। 31 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं एक दिन पहले एक दिन में साल के सबसे अधिक 75 नए मरीज मिले थे। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों ने लोगों से मास्क लगाने और शाररिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि 272 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को मास्क लगाने के साथ ही हाथ धोने एवं भीड़भाड़ से बचना चाहिए। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। उधर, रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में भी आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है। पहले एंटीजन टेस्ट ही किया जाता है।
कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है। संक्रमण की गति देश के अन्य हिस्सों के साथ ही मेरठ में भी कई गुणा बढ़ गई है। फरवरी में काबू में आ चुका कोरोना मार्च के दूसरे सप्ताह से बेकाबू होता जा रहा है। मेरठ में कभी सक्रिय मरीजों की संख्या 25 तक आ गई थी तो एक बार फिर 500 के पार चली गई है। आने वाले दिनों में इसके अभी और बढ़ने की ही आशंका है। बता दें कि मेरठ में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2500 के पार भी रह चुकी है। शहर वह हालात फिर न देखे, इसके लिए जरूरी है कोरोना से बचाव के उपाय। शारीरिक दूरी, मास्क जरूरी।