Move to Jagran APP

CoronaEffect: कोरोना के दौरान महंगाई की मार, रोजाना उपभोग की सामग्रियों के दाम कंपनियों ने बढ़ाए Meerut News

CoronaEffect लॉकडाउन में महंगाई आसमान छू रही है। रोजाना के उपभोग की सामग्रियों के दाम कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। खाद्य तेलों पर तो सीधे 10 रुपये प्रतिलीटर का इजाफा हुआ है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 10:34 AM (IST)
CoronaEffect: कोरोना के दौरान महंगाई की मार, रोजाना उपभोग की सामग्रियों के दाम कंपनियों ने बढ़ाए Meerut News
CoronaEffect: कोरोना के दौरान महंगाई की मार, रोजाना उपभोग की सामग्रियों के दाम कंपनियों ने बढ़ाए Meerut News

मेरठ, जेएनएन। CoronaEffect लॉकडाउन में महंगाई आसमान छू रही है। रोजाना के उपभोग की सामग्रियों के दाम कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। खाद्य तेलों पर तो सीधे 10 रुपये प्रतिलीटर का इजाफा हुआ है। नामी कंपनियों के उत्पादों के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। प्रिंट रेट वही हैं, लेकिन डीलरों को दिए जा रहे मार्जिन में कटौती की गई है। एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि डेटाल के पांच साबुन का पैक अब 98 रुपये के बजाय 104 रुपये में दुकानदार को मिल रहा है।

loksabha election banner

दस दिन में दो बार बढ़ीं कीमतें

मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनेश जैन ने बताया कि पैक्ड खाद्य तेलों की निर्माता कंपनियां 10 दिन में दो बार पांच-पांच रुपये कीमत बढ़ा चुकी हैं। दरअसल, कंपनियां अपने कर्मचारियों का वेतन व अन्य खर्च पूर्व में दी जाने वाली स्कीमों में कटौती से पूरा कर रही हैं। कई बड़ी कंपनियों के आउटलेट पर चाय व अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए गए है।

गऊ शालाओं में चारे का संकट

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में 41 गोवंश हैं। महंत गुरु मां नीलिमानंद ने बताया कि चारे के दाम बढ़ने से गऊ का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। हरा चारा 260 रुपये क्विंटल हो गया है। दिल्ली रोड स्थित गोशाला में भी चारे का संकट है। ठठेरवाड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर की गऊशाला में 48 गाय हैं। यहां भी चारे का संकट है। पीठाधिश्वर कृष्णस्वरूपानंद महाराज ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से गऊ शाला संचालित हो रही है। नवीन मंडी में तैयार पशु चारे का व्यापार करने वाले गिरीश अग्रवाल ने बताया कि मिलों ने रेट बढ़ा दिया है। माल भाड़ा बढ़ने से व्यापारी को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। तुलसी की चोकर का कट्टा (50 किलो) अब दो सौ रुपये महंगा यानी 1300 रुपये में बिक रहा है।

चारे के दाम में बढ़ोतरी

पशु चारा    15 मार्च      एक अप्रैल

भूसा            800         1200 रु. क्विंटल

भूसा पराल     400         800 रु. क्विंटल

हरा चारा        230          260 रु. क्विंटल

सामान के दाम में ये आया फर्क

सामान दाम 20 मार्च             दाम एक अप्रैल

सरसों का तेल 85 से 88          98 से 100

सोयाबीन रिफाइंड 80 से 82     90 से 92

पैक्ड ब्रांडेड चाय    410               450

हैंड वाश 250 मिली 78                 90

मच्छर मारने की क्वायल 68          75

नोट : उत्पादों के दाम प्रति किलो रुपये में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.