Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव आयुष मंत्री की संक्रमित पत्नी और बेटे की तबियत बिगड़ी, रेफर किए गए हायर सेंटर
आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी उनकी पत्नी बेटा तथा पौत्र कोरोना संक्रमित हैं। पत्नी और बेटे की तबियत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया है।
सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, उनकी पत्नी, बेटा तथा पौत्र कोरोना संक्रमित हैं। सभी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शुक्रवार रात से मंत्री की पत्नी व बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी तो शनिवार सुबह स्वास्थ विभाग ने पत्नी और बेटे दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए हैं।
आयुष मंत्री की तबियत में सुधार
चार जुलाई को मंत्री डॉक्टर सैनी अपनी तबियत को लेकर चिंतित हुए तो वह जिला अस्पताल पंहुचे और ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच करवा ली। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। इनके बाद उनकी पत्नी व बेटा तथा पौत्र भी पॉजिटिव हो गए थे। सीएमओ डॉक्टर डीएस सोढ़ी ने बताया कि, मंत्री जी की पत्नी शुगर पेशेंट भी है। रात से वह व बेटा तबियत में कुछ समस्या बता रहे थे। दोनों को शनिवार सुबह रेफर किया है। आयुष मंत्री की तबियत में सुधार हो रहा है।