पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिले
पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिले मेरठ : विवि के दीक्षा में कृषि, कला, वाणिज्य, तकनीकी, चिकित्सा, विधि, विज्ञान संकाय के 49 विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिया गया। सभी प्रायोजित पदक राज्यपाल ने दिए। कला संकाय में चक्रानुक्रम में एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में आकांक्षा गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया।
मेरठ : विवि के दीक्षा में कृषि, कला, वाणिज्य, तकनीकी, चिकित्सा, विधि, विज्ञान संकाय के 49 विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिया गया। सभी प्रायोजित पदक राज्यपाल ने दिए। कला संकाय में चक्रानुक्रम में एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में आकांक्षा गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। किसान ट्रस्ट से चौ. चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार बीएससी कृषि में सबसे अधिक अंक अर्जित करने पर नीरू पंवार और दूसरे स्थान पर बीएससी कृषि में रहे विशाल को दिया गया।
प्रायोजित पदक इन्हें मिला
कृषि संकाय में विकास कुमार सिंह, कला संकाय में फहद, स्वाति, इंद्रदीप, शालू पुंडीर, मनीषा, मेधाविनी, नेहा, शाकिर, मुजस्सिम, स्वाति, मीना, सबा, तुषार, अंशु, आंचल चौधरी को स्वर्ण पदक मिला। वाणिज्य संकाय में सुमैया कौसर, सोनिका, अनुष्का मदान, तकनीकी संकाय में उमा शंकर, चिकित्सा संकाय में आकाश गोयल, विधि संकाय में राहुल रंजन, मनीष मनी शर्मा, प्राची, दिव्या, हिमानी, नेहा त्रिपाठी, सत्यांश जैन, पिंकी, महक गर्ग, आकांक्षा, प्रियंका, शिप्रा, निशा, विशाखा, सुरभि, अंकुश शर्मा, भास्कर त्रिपाठी, नेहा, शिवानी गोयल, शिवी चौधरी, स्वाति, अंजु रानी को प्रायोजित पदक दिया गया।
इन्हें मिली उपाधि
कला संकाय में पुष्पा रानी, मधुलिका, नरेश कुमार को डी. लिट. की उपाधि मिली, वाणिज्य संकाय में हिमांशु व त्रिलोचन शर्मा को डी. लिट. की उपाधि ली। इसके अलावा संकाय के अलग-अलग छात्र-छात्राओं को एमफिल, पीएचडी, स्नातकोत्तर की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए गए। इसमें 89 पीएचडी, 27 को एमफिल की उपाधि मिली। चिकित्सा संकाय में डीएम की एक, एमडी की 33, एमएस की 13, एमडीएस की 128, एमबीबीएस की 84, डिप्लोमा की 14 उपाधि दी गई।
139 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक
दीक्षा समारोह के दूसरे चरण में कुलपति ने 139 को कुलपति स्वर्ण पदक, 158 को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र और वर्ष 2017 में उत्तीर्ण रहे आठ छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक और 10 को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र दिया गया।