सहारनपुर में दो वाहनों की भिड़ंत में कंटेनर चालक घायल, हायर सेंटर किया रेफर Saharanpur News
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में नेशनल हाईवे पर अमानत गढ़ में शुक्रवार को धान भरकर ले जा रही महिंद्रा पिकअप और कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को बाद में देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ में शुक्रवार की सुबह दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर स्थित अमानत गढ़ में धान भरकर ले जा रही महिंद्रा पिकअप और कंटेनर की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना बुग्गावाला पुलिस और एनएचएआइ के कर्मचारियों ने घायलों को उपचार के लिए छुटमलपुर निजी अस्पताल में भिजवाया। हालत गंभीर होने से चालक को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक का नाम कदम है, जो शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मनोहरपुर से धान बिक्री के लिए हरियाणा जा रहा था। इसी दौरान अमानत गढ़ में सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हो गया।