मुठभेड़ के नाम पर हत्या करा रही है सरकार : मोघा
मेरठ। : कांग्रेस की जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कमिश्नरी पार्क में प्रदेश स
मेरठ। : कांग्रेस की जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कमिश्नरी पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही मुठभेड़ को लेकर भी सवाल उठाए।
कमिश्नरी पार्क में धरने के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अराजकता का माहौल बना हुआ है। आरोप लगाया कि मुठभेड़ के नाम पर 61 लोगों की हत्या कर दी। महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी ने कहा प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष शबी खान, मंजीत सिंह कोछड़, हरिकिशन आंबेडकर, रंजन शर्मा पार्षद, रोहित गुर्जर, सलीमउदीन शाह, श्याम सुन्दर गुप्ता, जेपी शर्मा, मोनिंदर सूद, युगांश राणा, अविनाश काजला, राहिला बेगम, मतीन अंसारी आदि मौजूद रहे। वहीं सपा के सचिव मोहम्मद नौशाद ने साथियों के साथ काग्रेस की सदस्यता ली।
शिविर में श्रमिकों को दी जानकारी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने निर्माण श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अब किसी भी श्रमिक को तीन माह में एक बार में अधिकतम पांच हजार रुपये से अधिक नगद भुगतान नहीं किया जा सकता है। श्रमिकों को सभी भुगतान केवल चेक या डिजीटल माध्यम से ही किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित एवं सुमित कुमार एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।