Move to Jagran APP

राफेल सौदे के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:03 PM (IST)
राफेल सौदे के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
राफेल सौदे के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

मेरठ (जेएनएन)। कांग्रेस सेवादल ने शनिवार को राफेल विमान सौदे के विरोध में जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पांडेय और पश्चिमी जोन के प्रभारी दिनेश्वर त्यागी ने राफेल के विरोध को लेकर निकाले गए जुलूस का नेतृत्व किया। 

loksabha election banner

40 हजार करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार

जुलूस इंदिरा चौक से शुरू हुआ और शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति से धर्म और जातपात के नाम पर लोगों को बांट रही है। भाजपा ने राफेल विमान सौदे में ही 40 हजार करोड़ से अधिक भ्रष्टाचार कर दिया है। केंद्र सरकार को राफेल सौदा तत्काल निरस्त कर देना चाहिए। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद मोंगा, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किसनी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, शबी खान, अनिरुद्ध त्यागी, नसीम कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, रिजवान त्यागी, अभिमन्यु त्यागी, विनोद सोनकर, योगी जाटव, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.