पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस और पुलिस में झड़प
पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस और पुलिस में झड़प - केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला दहन
मेरठ । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को कमिश्नरी पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला दहन करने पहुंचे थे। यहां पुलिस से कार्यकर्ताओं की जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया। बाद में कागजों में आग लगाकर पुतला फूंका गया।
कमिश्नरी चौराहे पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला दहन करने पहुंचे थे। यहां युवा कांग्रेस के नेता युगांश राणा ने बताया कि मंत्री चौबे ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसका हर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करता है। इस तरह की टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं होगी। केंद्र सरकार को अपने मंत्री को बर्खास्त करना होगा। साथ ही अश्वनी चौबे को अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगनी होगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं ने पुतला छीन लिया, जिससे दोनों पक्षों में जोरदार झड़प हुई। इस दौरान धक्कामुक्की के दौरान कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने कागजों को जमाकर पुतले के रूप में आग लगा दी। इस दौरान मोनिन्दर सूद, अनस सुल्तान, रोबिन नाथ, योगी जाटव, अरूण कौशिक, संजीव आनंद, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
सपाइयों ने निकाली पेट्रोलियम मंत्री के पुतले की शव यात्रा
मेरठ: पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि होने पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली फिर पुतला जलाया।
सोमवार को पेट्रोल और डीजल में फिर वृद्धि हुई। इस पर सपा कार्यकर्ताओ ने सरदार परविंदर ईशू की अगुवाई में पेट्रोलियम मंत्री के पुतले की पटेल नगर से बच्चा पार्क तक शव यात्रा निकाली। इसके बाद बच्चा पार्क पर पुतला फूंका गया। बीटीसी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर जयकरन भूटानी, आमिर, आबिद, दीपक, दीपांशु चौहान, ऋषभ कुशवाहा, मंजर यामीन, सलाउद्दीन सैफी आदि उपस्थित थे।