Move to Jagran APP

कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने भड़काया किसान आदोलन : स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नई दिल्ली में किसान आदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा को कठघरे में खड़ा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM (IST)
कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने भड़काया किसान आदोलन : स्वतंत्रदेव
कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने भड़काया किसान आदोलन : स्वतंत्रदेव

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नई दिल्ली में किसान आदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को लोकतात्रिक तरीके से बात रखनी चाहिए थी। केंद्र सरकार किसानों के हित में है और इसके लिए क्रातिकारी बिल लाया गया, लेकिन इसमें कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग घुस गए, और नई दिल्ली तोड़फोड़ की गवाह बनी।

loksabha election banner

बुधवार सुबह मेरठ पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राहुल गाधी जैसे लोग किसान आदोलन में अपना राजनीतिक लाभ खोज रहे हैं, जबकि जनता उन्हें नकार चुकी है। कहा कि विपक्षियों को इस प्रकार की बयानबाजी से बाज आना चाहिए। स्वतंत्रदेव ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों में पूरी तैयारी से उतरेगी। इसके लिए वे मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपाइयों के लिए राजनीति मिशन है, कोई व्यवसाय नहीं। यहा हर कार्यकर्ता गरीब, किसान, मजदूर और जवान के लिए समíपत होकर काम करता है।

ओमप्रकोश शर्मा ने मूल्यों की राजनीति की : स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार सुबह मेरठ पहुंचकर दिवंगत शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धाजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजनीति में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। उनके निवास पर आधे घटे तक रहकर शोकाकुल परिवार को सात्वना दी। इसके अलावा, स्वतंत्रदेव सिंह ने नवनिर्वाचित एमएलसी अश्विनी त्यागी के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार सुबह लखनऊ मेल से हापुड़ स्टेशन पहुंचे। यहा से सुबह करीब साढ़े पाच बजे क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल के घर गए। फिर हापुड़ के सíकट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यहा से मेरठ के लिए निकले। करीब नौ बजे एल-ब्लाक चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विनीत शारदा, महेश बाली व अन्य कार्यकर्ता पहुंचे थे। यहा से प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता रवींद्र चौधरी के शास्त्रीनगर निवास पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। फिर पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अíपत किए। यहा पर सासद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर व डा. चंद्रमोहन भी मौजूद रहे। करीब 30 मिनट तक शोक संतप्त स्वजन से बात की। स्वतंत्रदेव सिंह यहा से नवनिर्वाचित एमएलसी अश्विनी त्यागी के कचहरी रोड स्थित निवास पहुंचे, जहा विधायक संगीम सोम, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, संजय त्रिपाठी व अंकुर मुखिया समेत दर्जनों नेताओं ने स्वागत किया। करीब आधे घटे रुकने के बाद वो मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए, जहा सिवाया टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष अनुज राठी की अगुआई में स्वागत किया गया। वहीं, भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के मेरठ से मुजफ्फरनगर जाने के दौरान भाजपाइयों ने भाजपा नेता अंकित मोतला के नेतृत्व में सिवाया टोल प्लाजा व सकौती के पास दादरी मोड़ पर उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रदेश में पार्टी के लिए मेहनत करने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.