पल्लवपुरम में किशोरी से छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक टकराव में कई घायल
पल्लवपुरम फेज-दो की डबल स्टोरी में बुधवार शाम किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों से पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया।
मेरठ । पल्लवपुरम फेज-दो की डबल स्टोरी में बुधवार शाम किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों से पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया।
जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती के बीच एक मुस्लिम परिवार रहता है। आरोप है कि बुधवार शाम इसी परिवार के भांजे ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। इस पर किशोरी के भाई और उसके दोस्तों ने आरोपित की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मुस्लिम परिवार ने वाल्मीकि समाज पर छत से पथराव कर दिया, जिसमें अवितेश, प्रदीप उर्फ सोयाबीन, ओमपाल आदि घायल हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका और भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मोंटी सूद भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों को किसी तरह शांत किया। दूसरे पक्ष से आफताब, इसराइल आदि के घायल होने की सूचना है। बताया गया कि परिजन उन्हें उच्चाधिकारियों के यहां ले गए। देर रात तक मौके पर गहमागहमी का माहौल था। इसके चलते ही एहतियातन पुलिस बल तैनात है। इंस्पेक्टर जनक ¨सह चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। स्थिति को काबू में कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के दौरान मुठभेड़ में व्यस्त थी स्थानीय पुलिस
पल्लवपुरम डबल स्टोरी में जिस समय घटना हुई थी उस समय स्थानीय पुलिस दुल्हेड़ा बंबा पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ में व्यस्त थी। तभी सांप्रदायिक टकराव की सूचना आ गई। इसके चलते दूसरे थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। जागृति विहार में शिक्षिका से छेड़छाड़, एक आरोपित पकड़कर धुना
मेरठ : ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका से पड़ोसी युवक व उसके दोस्त ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद एक मनचले की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
जागृति विहार सेक्टर पांच निवासी एक महिला ट्यूशन पढ़ाती है। बुधवार दोपहर को वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। रास्ते में मिले पड़ोसी युवक नरेश व उसके दोस्त ने शिक्षिका पर कमेंट करने शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने शिक्षिका से अभद्रता की। शिक्षिका ने घर जाकर परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद परिजन नरेश के घर पहुंचे और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपित का सुराग नहीं लग सका। मेडिकल पुलिस का कहना है कि इस संबंध में तहरीर नहीं आई है।