Move to Jagran APP

CCSU के प्राइवेट परीक्षार्थियों को आज मिलेंगे कॉलेज, दोबारा जमा करने पड़ सकते हैं फार्म

सीसीएसयू की स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्राइवेट परीक्षार्थियों को आज कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। विवि से आवंटित कॉलेजों में ही छात्र-छात्राएं फार्म जमा कराएंगे।

By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 01:36 PM (IST)
CCSU के प्राइवेट परीक्षार्थियों को आज मिलेंगे कॉलेज, दोबारा जमा करने पड़ सकते हैं फार्म
CCSU के प्राइवेट परीक्षार्थियों को आज मिलेंगे कॉलेज, दोबारा जमा करने पड़ सकते हैं फार्म

मेरठ,जेएनएन। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्राइवेट परीक्षार्थियों को शुक्रवार को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय से आवंटित कॉलेजों में ही प्राइवेट के छात्र-छात्राएं फार्म जमा कराएंगे। छात्रों ने फार्म भरते समय जिन कॉलेजों का चुनाव किया है,उसके अलावा भी विवि कॉलेज आवंटित कर सकता है।
मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसलिए विवि ने छह फरवरी के बाद परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। गुरुवार को विश्‍वविद्यालय में प्राइवेट के बहुत से छात्र अपने फार्म में संशोधन कराने के लिए पहुंचे। विवि ने संशोधन के लिए छात्रों को मौका दिया है। वहीं स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में जिन छात्र- छात्राओं ने प्राइवेट परीक्षा फार्म भर दिया है। उनके कॉलेज शुक्रवार को एलाट किए जाएंगे। जिन कॉलेजों में परीक्षार्थियों को फार्म जमा करना है। प्राइवेट के छात्र विवि से आवंटित किए गए कॉलेज में ही परीक्षा देंगे। प्राइवेट फार्म भरने वाले कई छात्रों ने बगैर कॉलेज आवंटित किए ही अपने फार्म जमा कर दिए हैं। ऐसे छात्रों को आवंटित किए गए कॉलेज में दोबारा से फार्म जमा करना पड़ सकता है।
सेंटर की सूचना एसएमएस से
स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष प्राइवेट के छात्रों को एसएमएस के माध्यम से आवंटित कॉलेज की सूचना मिलेगी। उसी कॉलेज में वह फार्म जमा करा सकते हैं। संबंधित कॉलेजों के कॉलेज लाग इन में भी उस छात्र का फार्म खुल जाएगा। इससे कॉलेज छात्र का सत्यापन कर सकेंगे।
तय होंगे परीक्षा केंद्र
रेगुलर और प्राइवेट छात्रों की परीक्षा के लिए जल्द ही परीक्षा केंद्र तय कर दिए जाएंगे। गुरुवार को देर शाम विश्‍वविद्यालय प्रशासन सीट के अनुपात में सेंटर तय करने में जुटा रहा। विवि ने सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कॉलेजों को ही इस बार सेंटर बनाया है।

loksabha election banner

      कोर्स                                        - अभ्यर्थी

  • परास्नातक प्राइवेट बैक               - 741
  • परास्नातक प्राइवेट श्रेणी सुधार     - 69
  • परास्नातक रेगुलर बैक                - 14
  • परास्नातक पूर्व छात्र                   - 41
  • परास्नातक प्राइवेट                    - 63885
  • परास्नातक प्राइवेट फेल              - 35
  • परास्नातक रेगुलर                     - 29
  • एकल विषय पूर्व                       - 23
  • एकल विषय प्राइवेट                  - 452

      कोर्स                                      - अभ्यर्थी

  • एकल विषय रेगुलर                   - 1586
  • स्नातक प्राइवेट बैक                  - 2611
  • स्नातक प्राइवेट श्रेणी सुधार        - 30
  • स्नातक रेगुलर श्रेणी सुधार         - 36
  • स्नातक रेगुलर बैक                   - 1622
  • स्नातक पूर्व छात्र                      - 11862
  • स्नातक प्राइवेट                        - 129030
  • स्नातक प्राइवेट फेल                 - 159
  • स्नातक रेगुलर                        - 179693

इनका कहना है
शुक्रवार दोपहर बाद प्रथम वर्ष के प्राइवेट छात्रों के सेंटर एलाट किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज में फार्म जमा कराएंगे। छात्रों ने जिन तीन कॉलेजों को फार्म भरते समय चुना है,उनके अलावा भी सेंटर आवंटित हो सकते हैं।
-प्रो.वाई विमला,प्रतिकुलपति,सीसीएसयू 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.