मेरठ में सीएम योगी : विराट कृषि प्रदर्शनी में लाभार्थियों को सौंपी चाबी, प्रयासों की सराहना
मेरठ में रविवार को विराट कृषि मेले में स्टालों पर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब 1:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय में विराट कृषि मेले में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर विराट कृषि मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद वह कृषि आधारित उत्पादों के स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर जाकर सभी का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान देश के अन्नदाता हैं। वह समाज के लिए नया करने की कोशिश करते रहते हैं।
किसानोंं को दी बधाई
स्टालों पर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। विराट कृषि मेले में मुख्यमंत्री किसानों के प्रयास को देखकर काफी खुश नजर आए। इस मौके पर सीएम के साथ वहां मौजूद किसान भी प्रसन्न दिखे।