UP Assembly By-Election 2020: बुलंदशहर में बोले सीएम योगी- विपक्ष ने देश को कमजोर कर दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहन बटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और किसान भी खुशहाल हैं। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया लेकिन उनके नाम पर अब राजनीति हो रही है।
बुलदंशहर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहन बटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और किसान भी खुशहाल हैं। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया लेकिन उनके नाम पर अब राजनीति हो रही है। उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोगों ने रमाला चीनी का क्या हाल किया यह सब आप जानते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए चौधरी साहब ने जो सपना देखा था उसे भाजपा पूरा कर रही है। विकास सिर्फ भाजपा ने किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातिवाद नहीं विकास और राष्ट्रवाद का नारा चलेगा। भाजपा सभी के लिए काम कर रही है। सपा कांग्रेस और बसपा ने जातिवाद को बढ़ाकर देश को कमजोर करने का काम किया। भर्तियों में डाका डालने का प्रयास करने वाले अधिकारियों को जेल भजा जाएगा। कहा किए जब तक कोराना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक दो गज की दूरी का पालन जरूर करें। हमारी सरकार सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।