Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में ईदगाह पर नमाज को लेकर कई स्थानों पर पुलिस से झड़प, DM-SSP ने संभाला मोर्चा

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 12:02 PM (IST)

    मेरठ में ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर सुबह पांच बजे ही पुलिस ने ड्यूटी खड़ी कर दी थी। दमकल की सभी गाड़ियों से लेकर दंगा नियंत्रण वाहनों को बड़ी संख्या ...और पढ़ें

    Hero Image
    ईद पर नमाज अदा कर आते अकीदतमंद, मौके पर तैनात पुल‍िस अधि‍कारी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर जाने के लिए नमाजियों के साथ पुलिस की कई स्थानों पर झड़प हुई। जगह भर जाने पर पुलिस ने ईदगाह के सभी रास्तों पर दंगा नियंत्रण वाहन लगाकर बंद कर दिए थे। गलियों के रास्ते से ईदगाह पर जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने पर सभी शांत हो गए। नमाज अदा होने पर सभी गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर सुबह पांच बजे ही पुलिस ने ड्यूटी खड़ी कर दी थी। दमकल की सभी गाड़ियों से लेकर दंगा नियंत्रण वाहनों को बड़ी संख्या में दिल्ली रोड पर खड़ा कर दिया था। सात बजे ही ईदगाह का ग्राउंड नमाजियों से भर गया। उसके बाद पुलिस ने तत्काल ही रेलवे चौराहा, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह, रेलवे स्टेशन पर नमाजियों को रोकना शुरू कर दिया। सभी को ईदगाह के बजाय फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में भेजा जा रहा था। वहां पर भी नमाज अदा कराई गई।

    बैरियर के ऊपर से कूदने लोग

    रेलवे रोड चौराहे पर मस्जिद में जाने वालों को भी रोक दिया गया। तब मुस्लिम समाज के लोग पुलिस पर भड़क गए। बैरियर के ऊपर से कूदने लगे। इसी बीच महिला पुलिस को वहां पर लगा दिया गया। इसी तरह से ईदगाह पर गलियों के आने वाले रास्तों पर सभी को रोक दिया। वहां पर लोग बैरियर से कूदने लगे। तब एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर डांट फटकारने के बाद पीछे दौड़ाया।

    इसी तरह से मेट्रो प्लाजा से भी लोगों ने जाने की जिद की। वहां पर एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा और सीओ अभिषेक तिवारी ने भीड़ को रोक दिया। सभी स्थानों पर भीड़ के साथ पुलिस की झड़प हुई। पुलिस बल काफी होने की वजह से सभी लोग शांत रहे। हालांकि, कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

    पुलिस ने सभी दंगा नियंत्रण वाहन और फायर ब्रिगेड को रास्ते पर लगा दिया था। साथ ही यूपी-112 की गाड़ियों से सभी की वीडियो ग्राफी कराई गई। पुलिस बल लगाकर ईदगाह पर नमाज सड़क पर नहीं होने दी गई है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मामूली झपड़ के बाद नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। सभी जिम्मेदारों ने पुलिस के साथ मिलकर लोगों को दूसरे स्थानों पर नमाज पढ़ने में सहयोग किया है।

    यह भी पढ़ें: Eid 2025: मुरादाबाद ईदगाह हुआ फुल, सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश; पुलिस के रोकने पर जबरदस्त हंगामा