Move to Jagran APP

महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी और पथराव Meerut News

महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट पथराव और चाकूबाजी में कई लोग घायल हो गए। दहशत में मोहल्ले के लोग घरों में घुस गए।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 02:39 PM (IST)
महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी और पथराव Meerut News
महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी और पथराव Meerut News

मेरठ, जेएनएन। महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट, पथराव और चाकूबाजी में कई लोग घायल हो गए। दहशत में मोहल्ले के लोग घरों में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

तेज आवाज में गाने

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में आमिर गली अपने साथियों के साथ गली में म्यूजिक सिस्टम रखकर तेज आवाज में गाने बजा रहा था। आरोप है कि इस दौरान युवक आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। मोहल्ला निवासी मेहराज ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और चाकूबाजी शुरू हो गई। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए।

जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि मारपीट में मेहराज उसकी पत्नी इमराना और बेटे सादिक, साद और दूसरे पक्ष के आमिर व उसके पिता अकरम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

आधा घंटे तक घरों में रहे लोग

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के दौरान भगदड़ मच गई। गली में ईंट ही ईंट दिखाई दे रही थी। इसके चलते करीब आधा घंटे तक आसपास के लोग घरों में ही रहे। पुलिस के स्थिति नियंत्रित करने पर ही लोग बाहर आए। उन्होंने बताया कि युवक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। इस दौरान आती-जाती महिलाओं पर छींटाकशी की जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.