Move to Jagran APP

जल्‍द ही भोले की झाल पर बनेगा सिटी फॉरेस्ट

शहरवासी बहुत जल्द भोलेे की झाल पर बनने वाले मनोरंजन से भरपूर प्राकृतिक वातावरण का अहसास कराते पिकनिक स्पॉट का लुत्फ उठा सकेंगे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 05:47 PM (IST)
जल्‍द ही भोले की झाल पर बनेगा सिटी फॉरेस्ट
जल्‍द ही भोले की झाल पर बनेगा सिटी फॉरेस्ट
मेरठ, जेएनएन। सबकुछ ठीक रहा तो शहरवासी बहुत जल्द मनोरंजन से भरपूर प्राकृतिक वातावरण का अहसास कराते पिकनिक स्पॉट का लुत्फ उठा सकेंगे। सिटी फॉरेस्ट योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एमडीए को जमीन पसंद आ गई है। भोला की झाल में सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा।
पूरी हुई जमीन की तलाश
गुरुवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष साहब सिंह, चीफ इंजीनियर ब्रजेश श्रीवास्तव ने सरधना समेत कई स्थानों की जमीन देखी। आखिर में भोला की झाल स्थित छह हेक्टेयर जमीन पसंद आ गई। यह जमीन सिंचाई विभाग की है। एमडीए वीसी साहब सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लिखित में सहमति मांगी गई है। साथ ही चीफ इंजीनियर को सिटी फॉरेस्ट पिकनिक स्पॅाट विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग की इस जमीन पर पहले से बड़ी संख्या में पेड़ मौजूद हैं। साथ ही बगल में गंग नहर है। सिंचाई विभाग का डाक बंगला भी नजदीक है। जो पिकनिक स्पॅाट को विकसित करने के लिए पर्याप्त है।
सुविधायुक्त होगा यह स्पॅाट
एमडीए सिटी फॉरेस्ट पिकनिक स्पॉट को विकसित करने के लिए यहां पर और पेड़-पौधे लगाएगा। ओपन मिनी जिम स्थापित किया जाएगा। लोगों को यहां आराम से बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। टहलने के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। सिटी फॉरेस्ट के लिए सभी जरूरी सुविधाएं यहां लोगों को उपलब्ध होंगी।
म्यूजिकल फाउंटेन की मस्ती भी
एमडीए म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की योजना पहले से बना रहा था। इस योजना को सिटी फॉरेस्ट के अंदर ही मूर्तरूप दिया जाएगा। म्यूजिक आधारित इस स्पॉट पर लोगों को देशभक्ति गीत की धुन सुनाई देगी। शहर वासियों के लिए यह मस्ती करने का अद्भुत स्थल होगा।
पेड़ों पर बनेंगे घर
सिटी फॉरेस्ट में एक नजारा ऐसा भी देखने को मिलेगा। दो-तीन पेड़ों के ऊपर पेड़ों का घर बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही सिटी फॉरेस्ट पिकनिक स्पॉट में बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकेगा। इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.