Move to Jagran APP

खेल-खेल में ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीख गए शहरवासी

शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शहरवासियों को अमेजन के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़कर इसकी तारीफ कर रहे हैं। शहरवासियों को ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सिखाने के साथ-साथ गेम्स भी खिलाए जा रहे हैं। जिससे खेल-खेल में ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीख सकें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM (IST)
खेल-खेल में ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीख गए शहरवासी
खेल-खेल में ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीख गए शहरवासी

जागरण संवाददाता, मेरठ : शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शहरवासियों को अमेजन के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़कर इसकी तारीफ कर रहे हैं। शहरवासियों को ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सिखाने के साथ-साथ गेम्स भी खिलाए जा रहे हैं। जिससे खेल-खेल में ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीख सकें।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संग अमेजन कंपनी ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान को शुरू किया। इस अभियान से शहरवासी उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं। अभियान के बारहवें दिन ट्रांसपोर्ट नगर और शास्त्रीनगर अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने काफी संख्या में अमेजन एप के फायदे जानें और उसे डाउनलोड किया। इसके अलावा लोगों ने आसानी से पेमेंट प्रक्रिया को भी जाना। अमेजन एप पर किस तरह से आसानी से शॉपिंग की जाती है इसके भी तौर-तरीके अमेजन टीम के सदस्यों ने बताए।

आज यहां होगा रोड शो

गुरुवार को भी शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10.30 बजे परतापुर और इसके बाद दोपहर चार बजे कंकरखेड़ा पहुंचेगी। यहां लोगों को अमेजन एप और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दो लोगों ने जीते पुरस्कार

अभियान के 12वें दिन दो लोगों ने पुरस्कार जीते। अंकुर गोयल और पारस को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी। इन्होंने कहा--

ऑनलाइन शॉपिंग सरल, सस्ता माध्यम है। इससे आमजन को जुड़ना चाहिए। ऐसे अभियान से जागरुकता बढ़ती है।

अंकुर गोयल ऑनलाइन शॉपिंग करनी चाहिए। यहां ऑफर भी मिलते हैं। अब धीरे-धीरे सभी इस की तरफ बढ़ रहे हैं।

पारस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.