Move to Jagran APP

क्रिसमस ट्री और सेंटा से डिजाइन हो रहे हैं केक

क्रिसमस पर्व पर केक का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। यहीं तो वह पर्व है जब केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई जाती है। शहर के विभिन्न बेकरी में खास क्रिसमस के लिए तरह-तरह के केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सबसे खास है

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:07 AM (IST)
क्रिसमस ट्री और सेंटा से डिजाइन हो रहे हैं केक
क्रिसमस ट्री और सेंटा से डिजाइन हो रहे हैं केक

मेरठ, जेएनएन। क्रिसमस पर्व पर केक का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। यहीं तो वह पर्व है जब केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई जाती है। शहर के विभिन्न बेकरी में खास क्रिसमस के लिए तरह-तरह के केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सबसे खास है प्लम केक जिसके बिना क्रिसमस का सेलिब्रेशन अधूरा है। इसके अलावा विभिन्न स्वाद के केक के साथ ही क्रिसमस डेकोरेशन वाले केक भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। जिसमें क्रिसमस ट्री वाला केक, सेंटा क्लास वाला केक और कई तरह के कप केक को देखते ही मुंह में पानी आ जाए।

loksabha election banner

कलर की बात करें तो केक में रेड, व्हाइट, ग्रीन कलर का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। वहीं पिंक, रेड रोज और चॉकलेट केक की भी काफी डिमांड है।

मांग के मुताबिक तैयार है केक के डिजाइन

बेगमबाग स्थित संध्याज कुकिंग की सेफ संध्या गर्ग का कहना है कि लोग रेडीमेड केक कम ही पसंद कर रहे है, अपनी पसंद का केक सभी की डिमांड है। इसलिए इस बार ज्यादातर केक ऑर्डर पर ही तैयार किए जा रहे हैं। इसमें क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज, स्टार्स बॉल्स, क्रिसमस कप केक, क्रिसमस हट केक और क्रिसमस ट्री केक की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ब्राउनी, रसमलाई फ्लेवर, रसभरी फ्लेवर, ब्लूबेरी केक, बर्गर शेप केक, ओरिया फ्लेवर, स्विस रोल केक, बटरस्कॉच केक, लीची फ्लेवर केक और गुआवा फ्लेवर केक इस बार नए स्वाद में है।

प्लम केक की भी मांग

बॉम्बे बाजार स्थित सिटी बेकर्स के मालिक जयकिशन का कहना है कि क्रिसमस पर्व पर सबसे ज्यादा प्लम केक की मांग रहती है। इस डार्क फ्लेवर्ड केक के बिना क्रिसमस सेलिब्रेशन अधूरा है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी शॉर्ट केक, हनी स्पंज केक, चॉकलेट मग केक के अलावा फ्रूट केक भी लोगों को खूब पसंद आ रहे है। इन केक की कीमत 550 से हजार रुपये प्रतिकिलो तक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.