Move to Jagran APP

बच्चों को विज्ञान की जानकारी, ज्ञान की नहीं : हिमांशु कृष्ण Meerut News

श्रीमद्भागवत कथा राष्ट्र भक्ति सेवा मिशन के तत्वावधान में सोमवार को पीएल शर्मा स्मारक में राष्ट्र वंदना व कृष्ण रहस्य-नीति एवं जनसंख्या नियंत्रण पर प्रवचन कार्यक्रम हुआ।

By Edited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 04:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 04:00 AM (IST)
बच्चों को विज्ञान की जानकारी, ज्ञान की नहीं : हिमांशु कृष्ण   Meerut News
बच्चों को विज्ञान की जानकारी, ज्ञान की नहीं : हिमांशु कृष्ण Meerut News

मेरठ,जेएनएन। श्रीमद्भागवत कथा राष्ट्र भक्ति सेवा मिशन के तत्वावधान में सोमवार को पीएल शर्मा स्मारक में राष्ट्र वंदना व कृष्ण रहस्य-नीति एवं जनसंख्या नियंत्रण पर प्रवचन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भारत की धरा पर आज भी किसी राजनेता की बात पर विश्वास हो या न हो। लेकिन, संतों की बात पर विश्वास किया जाता है। राम के देश में राम को न्याय मिलने में बरसों बीत गए। अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों ने राम और कृष्ण से ही सीख ली। बच्चों को विज्ञान की तो जानकारी है, लेकिन ज्ञान की नहीं है। इससे पूर्व अतिथियों के साथ हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली से पहुंचे समाज सेवी मनु गौड ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की यात्रा में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अपील की। अतिथियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा व करूणेश नंदन गर्ग आदि पहुंचे। संचालन व मुख्य संयोजक के रूप में दीपक शर्मा, डीवी कपिल, नवीन अरोड़ा, विजय शर्मा, दीपक वशिष्ठ, अनिल शर्मा, विजय राज सिंह, राजीव आत्रेय व प्रेम मिश्रा आदि मौजूद रहे। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से लोगों को किया जागरूक जासं, मेरठ: सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर में अभियान चलाकर प्लास्टिक के इस्तेमाल से पृथ्वी को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। एनवायरमेट क्लब की ओर से चलाई जा रही जंग प्लास्टिक से अभियान के तहत मंदिर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सावन कनौजिया ने पिन्नी में प्रसाद लेकर आए भक्तों से अनुरोध किया कि वो कपड़े के बने थैलों का इस्तेमाल करें। साथ ही लोगों को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। जिसके बाद लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल ना करने का संकल्प दिलाया। साथ ही अभियान में हम सबने यह संकल्प लिया कि प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है। इस जागरूकता मुहिम में वहां मौजूद लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को जागरूक किया। इस अवसर पर शिवानी दीक्षित, तनु चौहान, दीपांशु, अंजलि जायसवाल व मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.