शामली में यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 92 साल उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें मेदांता अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है।
शामली, जेएनएन। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 92 साल उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें मेदांता अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे 5 पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंत्री सुरेश राणा तीसरे नंबर की संतान हैं। रणबीर सिंह राणा का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे थाना भवन में होगा।
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता की देर रात को निधन हो गया। जिसकी पुष्टि सुरेश राणा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर की। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करने लगे। सुरेश राणा ने लिखा कि ''बड़े दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे पूज्यनीय पिता श्री रणवीर सिंह का आज निधन हो गया। कहा कि कठोर परिस्थिति हो या संघर्ष के दिन जीवन के हर पथ पर मुझे संबल और आशीष देने वाले थे।'' सूचना देते हुए बताया कि उनके पिता रणवीर सिंह का अंतिम संस्कार 11 बजे गृहनगर थानाभवन में होगी। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी के दौरान घर से ही आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा जी के पूज्य पिता जी श्री रणवीर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 8, 2021
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री के पिता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही परिजनों का ढांढस बढ़ाया है।