Move to Jagran APP

Tribute To Chaudhary Charan Singh: बागपत सहित पूरे वेस्‍ट यूपी में याद किए चौधरी चरण सिंह, श्रद्धासुमन अर्पित

Tribute To Chaudhary Charan Singh किसानों के मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह को आज उनकी पुण्‍यतिथि पर याद किया गया। बागपत सहित कई जिलों में किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कई स्‍थानों पर हवन आदि भी किया गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 02:21 PM (IST)
Tribute To Chaudhary Charan Singh: बागपत सहित पूरे वेस्‍ट यूपी में याद किए चौधरी चरण सिंह, श्रद्धासुमन अर्पित
पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मेरठ, जेएनएन। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर बागपत सहित पूरे पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में याद किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बड़ौत में हवन कर चौधरी साहब याद किए गए। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। बागपत से काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने दिल्ली जाकर किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी है। 

loksabha election banner

किसान घाट पर चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह, रालोद नेता ओमबीर ढाका, जिला पंचायत सदस्य सुखबीर सिंह गठीना, कुलदीप उज्ज्वल, ओमबीर तोमर, नीरज पंडित, समेत अनेक लोगों ने दिल्ली में किसान घाट पर चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत दिल्ली के विज्ञान भवन में न्यायिक सामाजिक गोष्ठी में भाग लिया। यह गोष्ठी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतथि पर आयोजित की गई है।

प्रतिमा पर मल्यार्पण किया

वहीं बड़ौत में रालोद तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं छपरौली में भी किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बागपत में रालोद कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत जाट महासभा के महासचिव अश्वनी तोमर ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें किसानों मजदूरों का सच्चा हितेषी बताए।

हवन में आहूतियां

खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में किसान मसीहा स्व चौ चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हवन में आहुतियां देकर मंगल की कामना कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद खीर का प्रसाद वितरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा स्व चौ चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि थी। पुण्यतिथि के मौके पर लोगों ने गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद परिसर में हवन का आयोजन हुआ हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां देकर मंगल की कामना की।

किसान हित में किए कई काम

विद्यालय समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह धामा ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसान व मजदूरों के हित में कार्य किया है। उनके किए कार्य को कोई भी किसान में मजबूर भुला नहीं सकता। जो कार्य चौधरी साहब ने मजदूरों किसानों के लिए किया कोई अन्य नेता नहीं कर सकता है। प्रबंधक डॉ संदीप शाह ने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर ही किसान निरंतर आगे बढ़ रहा है सभी को उनके बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व सभासद ब्रह्मपाल धामा, रामकुमार धामा, जितेंद्र धामा, विनोद धामा, एड सुधीर धामा, सज्जन धामा, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।

चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रंद्धाजलि

बड़ौत क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रविवार को जगह-जगह चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। बिनौली, छपरौली, बड़ौत, रंछाड, बिनौली आदि स्थानों पर हवन किया गया। शहर स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही किसानों के मसीहा थे इसलिए आज भी चौधरी साहब किसानों के दिल में बसते हैं।

छपरौली कस्बे में पुस्तकालय में हवन कर चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। बड़ौत शहर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण को चौगामा क्षेत्र में कस्बा दोघट, टीकरी, दाहा, धनौरा, निरपुड़ा, भड़ल, तमेलागढ़ी आदि गांवों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर यज्ञ किया। उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

सहारनपुर में भी दी गई श्रद्धांजलि

सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओ ने किसानों के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि को मजदूर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय लोकदल लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ नीरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा को गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान चौ नीरपाल सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि चौ चरण सिंह देश की उन महान शख्सियतों में से एक है जिन्होंने भारत की तस्वीर बदलकर किसान भारत बनाया। इस मौके पर अवसर पर चौनरेंद्र सिरोही, रिंकू सोनकर, कमल सोनकर, चौ मुकेश पप्पू,चौ विजय, चौ राजेंद्र सिंह, राजन वाल्मीकि, गौरव कुमार, निशांत,प्रदीप,अंकित,सोनू,शुभम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.