Move to Jagran APP

किसानों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहे चौधरी साहब

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शहर में कई आयोजन हुए। हर राजनीतिक पार्टी ने किसानों के मसीहा काे नमन किया। कहीं हवन तो कहीं गोष्ठी आयोजित की गई।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 11:39 AM (IST)
किसानों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहे चौधरी साहब
किसानों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहे चौधरी साहब
मेरठ, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर राजनीतिक दलों और किसान नेताओं ने किसानों के मसीहा को याद किया। मुख्य कार्यक्रम कमिश्नरी चौराहे स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में हुआ। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने हवन के बाद चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीणों के सच्चे हितैषी थे। पश्चिम उप्र सचिव विन मल्लापुर ने कहा कि किसानों की मौजूदा समय में जैसी हालत है उसे सुधारने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों पर चलने की आवश्यकता है। डा. राजकुमार सांगवान, राजेंद्र जानी, राजेंद्र चिकारा, एनुद्दीनशाह, योगेश फौजी, कमलजीत सिंह गुर्जर, गौरव जिटौली ने भी विचार व्यक्त किए।
लड्डू बांटे गए
जैदी फार्म में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कुरान ख्वानी का आयोजन किया। लड्डू बांटे गए। सोहराब ग्यास, जीशान सिद्दिकी, मुशीर अहमद, अमजद कुरैशी, यासीन, फैजल हाशमी आदि मौजूद रहे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, मुकेश सिंघल, विमल शर्मा, आलोक सिसौदिया व शरद आदि ने भी कमिश्नरी पार्क स्थित चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चौ. सिंह का जीवन सरलता और ईमानदारी का प्रतीक था। किसानों के हक के लिए वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आजीवन संघर्ष करते रहे।

‘किसानों की कर्ज माफी होगी सच्ची श्रद्धांजलि’
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने कहा कि केंद्र या प्रदेश सरकार किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है तो किसानों का कर्ज माफ करे। लालकुर्ती में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार जल्द किसान आयोग गठित करे, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो। किसानों का बिजली बिल भी माफ हो। उन्होंने बताया कि जयंती के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क स्थित उनकी प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया। इस मौके पर सलीम अंसारी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, दुष्यंत रोहटा, आलिम चौधरी, पीएस तेवतिया, अमित, सचिन गुर्जर आदि उपस्थित थे।
मेरठ में होगा किसान संसद का आयोजन
भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 116 दीपक प्रज्ज्वलित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही मेरठ में भी देश के किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों व अर्थशास्त्रियों को साथ लेकर एक संयुक्त किसान संसद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप त्यागी, हाजी मोहम्मद अरशी, जान मोहम्मद, डा. सेवाराम वर्मा, नवाब सैफी, चौधरी गजेंद्र सिंह व अशोक राव आदि मौजूद रहे।
अपना दल एस ने भी अर्पित की पुष्पांजलि
अपना दल (एस) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चौधरी चरण सिंह पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा किसानों व गांवों के उत्थान के लिए कार्य किया। इस अवसर पर इंद्रपाल मलिक, मुरारी लाल पटेल, सुनील गुप्ता, मुनीष पटेल, नीरज भारद्वाज, विनोद चौधरी, अलका पटेल व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
केक काटकर जन्मदिन मनाया
चौ. चरण सिंह विवि के मुख्य गेट पर केक काटकर छात्रों ने चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई। इसके साथ परिसर में स्थिति उनकी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया। इसमें राजीव बालियान, आदित्य पंवार, अंकुश, अक्षय मलिक, चेतन राठी, मंयक, अरुण, विनीत, कार्तिक आदि रहे।
छात्रों ने दूध से नहलाया
मेरठ कॉलेज के छात्रों ने चौ. चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया। चौ. सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक, शुभम गढ़ी, विकास तोमर, विनय शर्मा, रजत राठी, नितिन पंवार, विनीत पुनिया, शिवम खारी, अंकुर, नितिन, आकाश रहे।
चौ. चरण सिंह से सीख ले सरकार
चौ. चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में सपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी हुई। यहां पर चौ. चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों का जितना ध्यान रखा था, उसे और कोई सरकार नहीं कर सकी। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को उनसे कुछ तो सीख लेनी चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.