आठ इंडोनेशियाई जमातियों के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट, अब कोर्ट के आदेश का इंतजार Bijnor News
इंडोनेशिया के आठ जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे में शामिल होने के बाद नगीना के मोहल्ला पंजाबियान स्थित जामुन बदली मस्जिद में बिना सूचना के रह रहे थे। 31 मार्च को उन्हें पकड़ा था।
बिजनौर, जेएनएन। अस्थायी जेल में बंद आठ इंडोनेशियाई जमातियों के खिलाफ आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल हो चुके हैं। जमानत मिलने के बाद कोर्ट के आदेश और सरकार की रणनीति के तहत उनकी वापसी होगी।
31 मार्च को उन्हें पकड़ा था
इंडोनेशिया के आठ जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे में शामिल होने के बाद नगीना के मोहल्ला पंजाबियान स्थित जामुन बदली मस्जिद में बिना सूचना के रह रहे थे। 31 मार्च को उन्हें पकड़ा था। उनके पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। सभी टूरिस्ट वीजा पर आए थे और कई राज्यों में जमात करके लौटे थे। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन, महामारी एक्ट और आपदा प्रबंधन में मुकदमा दर्ज किया गया था। आइसोलेशन के बाद उन्हें बिजनौर अस्थाई जेल में शिफ्ट किया था। बीस दिन पूर्व सभी विदेशी जमातियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। आरोपपत्र में फॉरनर्स एक्ट बढ़ाया था। अभी तक वह जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है।
सरकार के निर्देश का भी इंतजार
प्रशासन को सरकार के निर्देश का भी इंतजार है। उधर, आठ जमाती नेपाल के मिले थे। वह क्वारंटाइन रहने के बाद नेपाल लौट गए थे। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि सभी आठ विदेशी जमाती अस्थाई जेल में बंद हैं। आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं। जमानत मिलने के बाद सरकार के निर्देशानुसार अगली प्रक्रिया पूरी होगी।