Move to Jagran APP

भाईचारे से मनाएं ईद, अराजक तत्वों पर होगी सख्ती

बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार एक साथ हैं। बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने शाही ईदगाह में प्रमुख लोगों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 09:00 AM (IST)
भाईचारे से मनाएं ईद, अराजक तत्वों पर होगी सख्ती
भाईचारे से मनाएं ईद, अराजक तत्वों पर होगी सख्ती

मेरठ, जेएनएन : बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार एक साथ हैं। बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने शाही ईदगाह में प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोग ईद का त्यौहार भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध है। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि शाही ईदगाह में नमाज हो जाने के बाद जब तक नमाजी वहां से चले न जायें, तब तक अधिकारी और पुलिस फोर्स वहीं पर मुस्तैद रहे। अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाए। डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कुर्बानी से निकलने वाले अवशेष को नगर निगम हाथोंहाथ साफ करेगा। जनता को भी इस व्यवस्था में सहयोग करना होगा। लोग इन अवशेषों को सड़क किनारे और नाले-नालियों में न डाले। निगम की गाड़ी आने पर सीधे उन्हें सौंपे। नगर निगम के अफसरों को उन्होंने चेताया कि शहर की सफाई सुनिश्चित की जाये। टीमें और गाड़ियां लगातार घूमकर कूड़ा उठाती रहें। गाड़ियां पूर्ण रूप से ढकी हों। यदि कोई अवशेष गाड़ी से गिरता है तो उसे हाथोहाथ उठाया जाये। नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास कोई बेसहारा पशु न घूमे यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास एंबुलेंस भी उपलब्ध रखने का निर्देश चिकित्सा अफसरों को दिया।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि प्रशासन के पास पर्याप्त पुलिस बल है। अतिरिक्त फोर्स भी मिल गई है। शहर का माहौल किसी भी स्थिति में खराब नहीं होने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

बैठक में सीएमओ डा. राजकुमार, एडीएम सिटी महेश चंद्र शर्मा, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी यातायात संजीव वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, सभी एसीएम उपस्थित रहे।

---

प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दें : शहर काजी

शहर काजी जैनुस साजिदीन ने उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी मुस्लिम प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दे। कुर्बानी खुले स्थान पर ना करके घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर करें।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.