CCSU : शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चौथी मेरिट से UG-PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश 10 और 11 को
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के प्रवेश 10 और 11 ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के प्रवेश 10-11 सितंबर को होंगे।
एलएलबी तीसरी वरीयता सूची के प्रवेश भी इन्हीं तिथियों पर होंगे।
विद्यार्थी डैशबोर्ड से ऑफर स्वीकार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करलें।
जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के प्रवेश गुरुवार 10 सितंबर और शुक्रवार 11 सितंबर को होंगे। परिसर के विभागों और संबद्ध कालेजों ने मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को आफर लेटर और प्रवेश कार्यक्रम भेज दिया है।
विद्यार्थी गुरुवार सुबह अपने डैशबोर्ड पर आफर देखने के बाद उसे अपनी पसंद के कालेज या परिसर के अनुरूप स्वीकार कर संबंधित विभाग या कालेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आफर लेटर स्वीकार करते समय विद्यार्थी सावधानी बरतें जिससे बाद में उन्हें कालेज बदलने के लिए परेशान न होना पड़े।
विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कालेजों में चौथी मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की अंक प्रतिशत व वेटेज का सत्यापन किया जाएगा। इसमें एडेड एवं राजकीय कालेजों के बीए, बीएससी, बीएससी (एजी) आनर्स, बीकाम, एमए, एमएससी, एमएससी (एजी) और एमकाम समेत संबंधित पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थी शामिल हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा और वर्टिकल-हारिजांटल और अन्य राज्य व अन्य बोर्ड कोटा भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शामिल है। 11 सितंबर तक विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध कालेजों में चौथी मेरिट के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
एलएलबी पाठ्यक्रमों में भी आज से होंगे प्रवेश
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय, बीएएलएलबी और बीकामएलएलबी पाठ्यक्रमों में तीसरी वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश 10 व 11 सितंबर को होंगे। सूची में स्थान पाने वाले विश्वविद्यालय परिसर के अभ्यर्थी 10 और 11 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
इसी तरह संबद्ध कालेजों में तीसरी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को 10 और 11 सितंबर के बीच एडमिशन आफर स्वीकार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दो दिन कालेज और परिसर विभाग एडमिशन आफर स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य कागजातों की जांच करेंगे। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश कंफर्म करेंगे। विश्वविद्यालय ने संबंधित संस्थानों को 11 सितंबर तक सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
