CCSU: यूजी और पीजी में अब तक 51 हजार एडमिशन, दूसरी मेरिट के आधार पर प्रवेश का आज और कल मौका
Chaudhary Charan Singh University: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्सों में पहली और दूसरी मेरिट ...और पढ़ें

HighLights
स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी।
तीसरी मेरिट को दिशा-निर्देश व समय-सारिणी जारी करेगा विश्वविद्यालय।
जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध कालेजों में शैक्षिक सत्र-2026-27 के स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यूजी एवं पीजी की पहली मेरिट एवं दूसरी मेरिट से पहले दिन तक 51 हजार से अधिक प्रवेश अब तक हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र-2026-27 के यूजी एवं पीजी की दूसरी मेरिट से प्रवेश के लिए गत 19 अगस्त को दिशा-निर्देश जारी किए। जिसमें निर्देश दिए गए कि गत 22 से लेकर 25 अगस्त तक दूसरी मेरिट से विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों एवं संबद्ध कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाए।
यूजी एवं पीजी की पहली मेरिट एवं दूसरी मेरिट के पहले दिन अब तक कुल 51,078 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। अब छात्र-छात्राएं सोमवार एवं मंगलवार को भी दूसरी मेरिट से प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को विश्वविद्यालय तीसरे मेरिट से प्रवेश के लिए परिसर के विभागों व कालेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी करेगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने विभागाध्यक्षों एवं प्राचार्यों से कहा है कि प्रवेश की प्रक्रिया को समझने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल पर एक पीपीटी अपलोड की गई है। इसका अवलोकन अवश्य कर लें।
एलएलबी की मेरिट भी जल्द
एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी इसी सप्ताह में अब मेरिट जारी होने की संभावना है। एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए गत 11 अगस्त तक आनलाइन पंजीकरण किए गए। अब दो तीन दिन में मेरिट को लेकर दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है।
इसके लिए अब भी विश्वविद्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एमएड, एमपीएड, एलएलएम एवं बीपीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी है। यह परीक्षा परिणाम सितंबर प्रथम सप्ताह तक आने की संभावना है।
