CCSU : स्पेशल बैक 12 और ओडीएल-ओएल परीक्षाएं 15 अक्टूबर से
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्पेशल बैक, ओडीएल और ऑनलाइन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्पेशल बैक ...और पढ़ें

HighLights
स्पेशल बैक परीक्षाएं 12 से 15 अक्टूबर तक चलेंगी।
ओडीएल और ऑनलाइन परीक्षाएं 15 से शुरू होंगी।
विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 13।
जागरण संवाददाता, मेरठ। विद्यार्थियों की ओर से बार-बार उठी मांग को देखते हुए भरवाए गए स्पेशल बैक परीक्षा फार्म के बाद अब विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पेशल बैक परीक्षाएं 12 अक्टूबर को शुरू होंगी और 15 अक्टूबर तक चलेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची भी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। सभी परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी।
विश्वविद्यालय की एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित सत्र 2025-26 के बीए, बीएससी, बीकाम, और बीबीए, बीसीए, एलएलबी पाठ्यक्रमों के पांचवें व छठे सेमेस्टर और बीए-एलएलबी और बीकाम-एलएलबी के नौवें व 10वें सेमेस्टर की विशेष परीक्षाएं होंगी। कालेज व विद्यार्थी विश्वविद्यालय पोर्टल से परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों को देख निर्धारित तिथियों पर अपने विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर संभवत: छात्रों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
सीसीएसयू : विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 तक बढ़ी
मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने दिसंबर-2026 के विषय सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई है। इसमें समर्थ पोर्टल वाले पाठ्यक्रमों को शामिल नहीं किया गया है। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 15 अक्टूबर तक भरे जाएंगे और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। कालेजों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर परीक्षा फार्म 19 अक्टूबर तक आनलाइन सत्यापित करना है। इसके बाद 21 अक्टूबर तक कालेजों को नोमिनल रोल सहित परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।
सीसीएसयू : ओडीएल व आनलाइन परीक्षाएं 15 अक्टूबर से
मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ओडीएल यानी दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 15 अक्टूबर को शुरू होगी। इसमें प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षाएं 26 अक्टूबर तक चलेंगी। आनलाइन पाठ्यक्रमों में बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमबीए-एचए के पेपर एमसीक्यू फार्मैट में होंगे और दो घंटे का समय रहेगा। इसी तरह ओडीएल में बीबीए-1007, बीबीए-2006 का पेपर एमसीक्यू में दो घंटे का रहेगा। शेष सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी।
