विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: मेरठ में दारोगा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गुस्‍साए लोगों ने वर्दी फाड़ी, गाड़ी में तोड़फोड़

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Mon, 26 Sep 2022 07:30 AM (GMT+05:30)

Sub Inspector hit bike rider मेरठ में रविवार की रात को पीवीएस रोड पर खासा हंगामा हो गया यूपी पुलिस ...और पढ़ें

Meerut News मेरठ में दारोगा ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी।
Meerut News मेरठ में दारोगा ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut News मेरठ में पीवीएस रोड पर कार सवार दारोगा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। भाग रहे दारोगा को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने वर्दी फाड़ दी और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।

दारोगा ने भागने की कोशिश की

रविवार रात बाइक सवार दीपांशु निवासी गोपाल विहार थाना मेडिकल डी-ब्लाक पुल से जा रहे थे। वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बताया गया कि तभी वर्दी पहने दारोगा ने गाड़ी से उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद दीपांशु घायल हो गए। बताया गया कि दारोगा ने भागने का प्रयास किया तो राहगीरों ने पीछा कर दारोगा को पकड़ लिया और गाड़ी से उतार लिया।

सिर और हाथ-पैर में चोट

इसके बाद उनसे हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी और गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान जाम की भी स्थिति बन गई थी। घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीपांशु के सिर में और हाथ-पैर में चोट आई है। दारोगा को मुजफ्फरनगर में तैनात होना बताया जा रहा है।

उड़ गई मौत की अफवाह

हालांकि गहमा-गहमी के दौरान दारोगा गाड़ी लेकर भाग गए। हंगामे की सूचना पर पीवीएस चौकी पुलिस पहुंच गई थी। मेडिकल थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, अफवाह उड़ गई थी कि नशे में धुत दारोगा ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना फ्लैश होते ही नौचंदी और मेडिकल पुलिस पहुंच गई थी।

भैंसाली बस स्टैंड से शादीशुदा महिला का अपहरण, हंगामा

मेरठ : भैंसाली बस स्टैंड पर मां-बाप के साथ खड़ी शादीशुदा महिला को कार सवार युवक अपहरण कर ले गए। सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने पर बुजुर्ग दंपती ने हंगामा कर दिया। जिन्हें किसी तरह शांत कराया गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला अपहणर का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का लग रहा है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

युवक कार में साथियों के साथ पहुंचा

लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके में रहती है। रविवार रात महिला अपने बुजुर्ग मां-बाप के साथ बस स्टैंड पर खड़ी थी। दंपती का आरोप है कि काजीपुर का रहने वाला युवक कार में अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिला को कार में डालकर जबरन ले गया। दंपती ने युवक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने दंपती पर कार चढ़ाने की प्रयास किया।

पुलिस को खरी खोटी सुनाई

गनीमत रही की दंपती घायल नहीं हुए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपित बेगमपुल की और तेज रफ्तार से फरार हो गया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर दंपती का गुस्सा फुट गया। उन्होंने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। सीओ रूपाली राय से बात करने के बाद दंपती शांत हुए। सीओ रूपाली राय का कहना है कि घटना स्थल के आसपास की फुटेज चेक करने पर दंपती ने युवक की पहचान कर ली है, युवक काजीपुर का रहने वाली है और उनका परिचित है। बुजुर्ग दंपती ने तहरीर दी है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामआ अपहरण का नहीं बल्कि प्रेमप्रसंग का है।